जानिए सपना चौधरी से लोगों ने क्यों पूछा- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?

नई दिल्ली। तेरी आंख्या का ये काजल... के जरिए स्टेज पर आग लगाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों इंटरनेट की चर्चित हस्तियों में से एक हैं, वो अक्सर अपनी तस्वीरें, अपने गाने और डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिस पर उन्हें काफी वाह-वाही मिलती है, लेकिन इस बार उनसे गलती हो गई जिसके चलते वो ट्विटर पर ट्रोल हो गईं।

 सपना चौधरी साड़ी पहन लगीं खूबसूरत लेकिन

सपना चौधरी साड़ी पहन लगीं खूबसूरत लेकिन

दरअसल कातिलाना अदाओं की मल्लिका सपना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें में वो गोल्डन ब्लैक कलर की साड़ी पहने हुए हैं, उनका स्टाइल पूरी तरह से परंपरागत था, वो बेइंतहा खूबसूरत भी लग रही थीं तो वहीं उनके नेक पर बना टैटू उन्हें ग्लैमरस लुक भी दे रहा था लेकिन यूजर्स को सपना के अंदर ब्यूटी नहीं दिखाई दी बल्कि उन्हें सपना की साड़ी पहनने की स्टाइल पर आपत्ति हो गई।

लोगों ने पूछा- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?

लोगों ने पूछा- क्या आप प्रेग्नेंट हैं?

क्योंकि तस्वीरें जिस तरह से ली गई हैं, उसके हिसाब से सपना का पेट बढ़ा हुआ दिख रहा था, जिसके बाद लोग सपना से सवाल करने लगे कि मैडम क्या आप प्रेग्नेंट हैं, एक अन्य ने लिखा कि 'देसी घी खा रही हो।' वहीं एक दूसरे ने लिखा कि आपकी डिक्शनरी में स्लिम शब्द नहीं है।

सपना की फोटो से नाराज हुए लोग

एक अन्य ने लिखा- 'पेट मोटा हो गया है इसे ठीक करो और फिट रहो तो किसी ने लिखा -कपड़े ढंग से पहना करो और सेहत को सही करो, पेट मोटा होना अच्छा नहीं है।

वायरल हुआ था सपना चौधरी-खेसारी का डांस VIDEO

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में सपना चौधरी औऱ भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने भाजपा के लिए काफी चुनाव प्रचार किया था, इसी दौरान दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसे कि 25 लाख लोगों ने देखा था।

कौन हैं सपना चौधरी

कौन हैं सपना चौधरी

हरियाणा की मशहूर सिंगर सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी। पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभाले लिए उन्होंने अपने शौक 'नृत्य' और 'गायन' को अपना व्यवसाय बना लिया और इस कला के माध्यम से ही वो पूंजी और शोहरत कमा रही है और इसके साथ ही फिल्मों में भी वह काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+