VIDEO: 'घूंघट की ओट में' में सपना चौधरी ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, दीवाने हुए फैंस

अपने डांस से पूरे उत्तर भारत में धूम मचाने वालीं सपना चौधरी आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार सपना जिस कारण चर्चा में हैं, वो है उनकी वायरल होती ये स्टेज परफॉर्मेंस।

नई दिल्ली। अपने डांस से पूरे उत्तर भारत में धूम मचाने वालीं सपना चौधरी आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार सपना जिस कारण चर्चा में हैं, वो है उनकी वायरल होती ये स्टेज परफॉर्मेंस। सपना ने बिहार के मधेपूरा में घूंघट डालकर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सुनहरे सलवार-सूट में 'मेरा चांद' और 'घूंघट की ओट में' गाने पर सपना का डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Sapna Choudhary

सपना चौधरी ने हाल ही में बिहार के मधेपूरा जिले में धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस दी। उनकी स्टेज परफॉर्मेंस ने वहां जितनी आग लगाई, उससे ज्यादा आग सोशल मीडिया पर उसका वीडियो लगा रहा है। सपना ने अपने हिट नंबर 'मेरा चांद' और 'घूंघट की ओट में' ऐसा धमाकेदार डांस किया कि तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी महफिल गूंज उठी।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सपना चौधरी के दिनभर डांस करने से परेशान हुई 'मम्मी', यूं लगाई फटकार

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायर हो रहा है और उन्हें लाइव न देखने वाले फैंस इस तरह से उनकी परफॉर्मेंस इंज्वॉय कर रहे हैं। सपना के गाने 'मेरा चांद' को यूट्यूब पर अब तक 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

हाल ही में सपना चौधरी एक कानूनी पचड़े में भी फंस गई थीं। सपना का लखनऊ में एक कार्यक्रम था, जिसमें वो नहीं पहुंची। इससे गुस्साए कार्यक्रमों के आयोजकों ने उनके खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें: VIDEO: हाथों में मेहंदी लगाकर सपना चौधरी ने किया डांस, किसकी शादी की हैं ये तैयारियां?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+