VIDEO: सपना चौधरी के दिनभर डांस करने से परेशान हुई 'मम्मी', यूं लगाई फटकार

अपनी अदाओं से अच्छे-अच्छों को दीवाना बनाने वालीं हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी जब डांस करना शुरू करती हैं, तो फिर सबकुछ भूल जाती है। ऐसे ही बेपरवाह होकर सपना जब एक बार फिर डांस करने लगीं तो उनकी मम्मी नाराज हो गईं। मां ने आकर सपना को जरूरी काम छोड़कर डांस करने पर खूब सुनाया।

Sapna Choudhary

नई दिल्ली। अपनी अदाओं से अच्छे-अच्छों को दीवाना बनाने वालीं हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी जब डांस करना शुरू करती हैं, तो फिर सबकुछ भूल जाती है। ऐसे ही बेपरवाह होकर सपना जब एक बार फिर डांस करने लगीं तो उनकी मम्मी नाराज हो गईं। मां ने आकर सपना को जरूरी काम छोड़कर डांस करने पर खूब सुनाया। इसका वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

घर में मस्त डांस कर रही सपना के सामने आई 'मम्मी'

घर में मस्त डांस कर रही सपना के सामने आई 'मम्मी'

सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मस्त और बेपरवाह अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। सपना अपने ही गाने 'तेरी आंख्यां का यो काजल' पर मस्त होकर डांस करते हुए घर से कहीं बाहर जाने के लिए निकल रही होती हैं। सपना घर से निकल ही रही होती हैं कि उनकी मां उनके सामने आ जाती हैं। इसके बाद तो जो उनकी मम्मी उन्हें दिनभर डांस करने के लिए डांटती हैं।

इंटरनेट पर वायरल हो गई 'मां-बेटी' की नोकझोंक

सपना की मम्मी कहती हैं कि वो दिन भर डांस ही करती रहती हैं, शाम में उन्हें देखने लड़के वाले आ रहे हैं। इसपर सपना कहती हैं कि जिसे ले जाना होगा ऐसे ही ले जाएगा, उन्हें 'शहरी मेम' बनने का कोई शौक नहीं है। फिर सपना की मम्मी उन्हें शाम में घर जल्दी आने के लिए कहती हैं। बता दें कि सपना का ये वीडियो उनके एक म्यूजिक एल्बम का है, जिसकी ये क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इसमें सपना और उनकी ऑनस्क्रीन मम्मी की ट्यूनिंग देखने ही लायक है।

बिग बॉस के बाद घर-घर में हिट हुईं सपना चौधरी

बिग बॉस के बाद घर-घर में हिट हुईं सपना चौधरी

सपना चौधरी बिग बॉस में आने के बाद से घर-घर में पॉप्यूलर हो गई हैं। सपना बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन में दिखाई दी थीं। अपनी दमदार फैन फॉलोइंग के चलते वो काफी समय तक घर में बनी रही थीं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। अब वो हरियाणवी के साथ-साथ बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी सक्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+