VIDEO: हाथों में मेहंदी लगाकर सपना चौधरी ने किया डांस, किसकी शादी की हैं ये तैयारियां?

सपना चौधरी के हाथों में मेहंदी लग गई है। इन मेहंदी लगे हाथों के साथ ही वो जमकर डांस भी कर रही हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। सपना चौधरी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Sapna Choudhary

नई दिल्ली। सपना चौधरी के हाथों में मेहंदी लग गई है। इन मेहंदी लगे हाथों के साथ ही वो जमकर डांस भी कर रही हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। सपना चौधरी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। हाथों में मेहंदी लगाकर सपना जिस जबरदस्त अंदाज में डांस करती दिख रही हैं, वो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में उनके साथ एक लड़का भी डांस कर रहा है जिसने लड़की का गेटअप लिया हुआ है। ये वीडियो एक शादी का है, लेकिन ये शादी किसकी है? जानिए

मेहंदी लगाकर ऐसे किया सपना ने डांस

मेहंदी लगाकर ऐसे किया सपना ने डांस

सपना चौधरी के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें सपना ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई हुई है। हाथों में मेहंदी लगाकर सपना महिलाओं के बीच डांस कर रही हैं। साथ में उनके एक लड़का भी डांस कर रहा है, जिसने सूट पहन रखा है।

चेहरे पर दिखी भाई की शादी की खुशी

ये वीडियो सपना के भाई की शादी का बताया जा रहा है। सपना के भाई करन मिर्जा की शादी का बताया जा रहा ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सपना ने इस वीडियो में पीले रंग का टॉप और काले रंग का लोअर पहना हुआ है। भाई के शादी की खुशी सपना के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो को अब तक 41 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बिग बॉस के बाद घर-घर में हिट हुईं सपना चौधरी

बिग बॉस के बाद घर-घर में हिट हुईं सपना चौधरी

सपना चौधरी बिग बॉस में आने के बाद से घर-घर में पॉप्यूलर हो गई हैं। सपना बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन में दिखाई दी थीं। अपनी दमदार फैन फॉलोइंग के चलते वो काफी समय तक घर में बनी रही थीं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। अब वो हरियाणवी के साथ-साथ बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में भी सक्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+