VIDEO: फैंस की हरकत से परेशान हुईं सपना चौधरी, लाइव शो छोड़कर भागीं

अपने बेहतरीन डांस के दम पर हरियाणा से लेकर दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

नई दिल्ली। अपने बेहतरीन डांस के दम पर हरियाणा से लेकर दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित एक स्टेज शो के दौरान सपना चौधरी का डांस देखकर दर्शक इस कदर बेकाबू हुए कि पुलिस फोर्स होने के बावजूद कार्यक्रम में हंगामा मच गया। दर्शकों को बेकाबू होता देख आखिरकार सपना चौधरी को अपना शो बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।

डांस देखकर बेकाबू हुए दर्शक

डांस देखकर बेकाबू हुए दर्शक

शनिवार रात को हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में सपना चौधरी का डांस प्रोग्राम था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपना के फैंस मौजूद थे। सुरक्षा के लिए सपना चौधरी के निजी सुरक्षाकर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। सैकड़ों दर्शकों की भीड़ के बीच सपना चौधरी का डांस शुरू हुआ। कुछ देर तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद दर्शक बेकाबू होने लगे।

दर्शकों को सपना ने कसम भी दी

दर्शकों को सपना ने कसम भी दी

पहले पुलिस ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद खुद सपना चौधरी ने माइक संभाला और लोगों से अपील की कि वो व्यवस्था बनाए रखें। सपना चौधरी ने दर्शकों को अपनी कसम भी दी। समझाने के बाद भी जब दर्शक नहीं माने तो सपना चौधरी को बीच में ही अपना प्रोग्राम छोड़ना पड़ा और वो स्टेज से चली गईं।

देखिए वीडियो:-

तब सपना के करीब पहुंच गए कुछ युवक

आपको बता दें कि सपना चौधरी को एक झलक देखने के लिए उनके चाहने वाले बेचैन हुए रहते हैं। सपना चौधरी के स्टेज शो में प्रशंसकों की दीवानगी का हाल ये रहता है कि बैठने के लिए लोगों को जगह नहीं मिलती और उनके चाहने वाले कभी घरों की छत पर तो कभी पेड़ पर चढ़कर उनका डांस देखते हैं। अभी हाल ही में एक स्टेज शो के दौरान कुछ लोग उनके बेहद नजदीक पहुंच गए थे और सपना के बाउंसरों को बीच में आकर लोगों को हटाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+