पहली बार स्टेज पर साड़ी में थिरकीं सपना चौधरी, फैंस ने दे डाली नसीहत

नई दिल्ली। पंजाबी और भोजपूरी सिनेमा में काम कर चुकीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को आज हर कोई जानता है। लंबे समय तक हरियाणा में अपने डांस से धूम मचा चुकीं सपना जब रियलिटी शो बिग बास में बतौर कंटेस्टेंट आईं तो पूरे देश उन्हें पहचानने लगा। सपना आज तक जितने भी स्टेज शो में दिखाई पड़ी हैं उसमें उन्होंने सलवार सूट पहना हुआ है। ऐसे में हाल ही में जब वे कोलकाता में एक स्टेज शो में दिखाई पड़ीं तो इस बार वे अलग अंदाज में थीं।

सपना ने सूट की जगह साड़ी में किया परफार्म

कोलकाता में सपना ने साड़ी पहने कर स्टेज शो किया। इस शो में वे साड़ी में हरियाणवी गाने 'तेरी लत लग जाएगी' पर काफी सहज होकर डांस करती दिखीं। इस डांस के वीडियो को 14 फरवरी को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और इसे 6 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं इस वीडियो पर आए कमेंट्स में अधिकतर ने ये लिखा है कि आप सलवार सूट में डांस करती अच्छी लगती हैं, साड़ी क्यों पहनी बिल्कुल अच्छी नहीं लग रहीं।

सपना के कार्यक्रम में हुआ बवाल

सपना के कार्यक्रम में हुआ बवाल

डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में हाल ही में मध्यप्रदेश के राजगढ़ में सपना के एक कार्यक्रम में आए लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया था। इसके चलते सपना के कार्यक्रम के बीच से ही स्टेज छोड़कर भागना पड़ा था। दरअसल कार्यक्रम के समय दर्शकों की आयोजकों और पुलिस से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद बात इतनी बढ़ी कि पथराव शुरू हो गया तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

कम उम्र में डांस ने दिलाई पहचान

कम उम्र में डांस ने दिलाई पहचान

बचपन से ही डांस का शौक रखने वाली सपना चौधरी ने काफी कम उम्र में ही डांस में करियर बना लिया था। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना चौधरी के लाइव स्टेज शो आज अलग अलग शहरों में होते हैं। सपना का 'सॉलिड बॉडी' और 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाना लोगों के बीच काफी काफी पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें-Kiss Day पर सामने आया सपना चौधरी का वीडियो, स्टेज पर चढ़कर शख्स ने चूम लिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+