Kiss Day पर सामने आया सपना चौधरी का वीडियो, स्टेज पर चढ़कर शख्स ने चूम लिया
सपना चौधरी स्टेज पर डांस कर रही थीं कि तभी एक शख्स स्टेज के ऊपर आकर डांस करने लगता है और अचानक सपना चौधरी को चूमने लगता है।
नई दिल्ली। अपने डांस के जरिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और वेस्ट यूपी तक गर्दा उड़ाने वालीं मशहूर डांसर सपना चौधरी के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए रहते हैं। बात चाहे सपना चौधरी के डांस की हो या फिर उनकी स्टाइलिश तस्वीरों की, इंटनरेट पर सपना का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। अब सपना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में सपना चौधरी स्टेज पर डांस कर रही हैं, तभी एक शख्स स्टेज के ऊपर आकर डांस करने लगता है और अचानक सपना चौधरी को चूमने लगता है। वेलेंटाइन डे से ठीक पहले किस डे पर सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। (वीडियो: खबर के अंत में)

कौन है ये शख्स?
इस वीडियो को यूट्यूब पर Dastak India नामक चैनल ने अपलोड किया है। वीडियो अप्रैल 2018 का है और इसे अभी तक 6201144 लोग देख चुके हैं। 21 अप्रैल को सपना चौधरी एक प्रोग्राम करने हरियाणा के फरीदाबाद गईं थी। सपना वहां स्टेज पर डांस कर ही रहीं थी कि तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक गए। वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स स्टेज पर पहुंचकर सपना के साथ डांस करने लगता है। जैसे ही गाना खत्म होता है, ये शख्स पहले तो सपना को गले से लगाता है और उसके बाद सपना को चूमने लगता है। दरअसल ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि सपना चौधरी के भाई करण मिर्जा हैं, जो कई मौकों पर सपना के साथ स्टेज पर नजर आ चुके हैं।

वायरल हो चुका है फायरिंग का वीडियो
सपना चौधरी के भाई करण मिर्जा की पिछले साल ही शादी हुई थी। शादी में सपना चौधरी ने जमकर डांस किया था और उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। सपना के भाई करण मिर्जा भी हरियाणवी गानों पर परफॉर्म करते हैं। हरियाणवी गीत 'तेरी टॉक लाग जा' में करण और ऐनी बी की जोड़ी काफी हिट रही थी और इस गाने ने हरियाणा में जबरदस्त धूम मचाई थी। सपना खुद भी अक्सर इस गाने पर परफॉर्म करती रहती हैं। सपना चौधरी के कई प्रोग्राम में करण उनके साथ स्टेज शेयर कर चुके हैं। पिछले दिनों सपना चौधरी के एक कार्यक्रम में भीड़ के बेकाबू होने पर करण मिर्जा ने फायरिंग भी कर दी थी। इसके अलावा करण मिर्जा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कार के बोनट पर चढ़कर फायरिंग कर रहे थे।
सपना के कार्यक्रम में पथराव और लाठीचार्ज
सपना चौधरी के डांस की दीवानगी का आलम ये है कि जब वो स्टेज पर होती हैं तो सामने खड़ी फैंस की भीड़ को संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है। पिछले दिनों सपना चौधरी मध्य प्रदेश के राजगढ़ में प्रोग्राम करने पहुंचीं तो दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई। सपना ने स्टेज पर दो-चार ठुमके लगाए ही थे कि दर्शकों की भीड़ स्टेज के करीब पहुंचने के लिए बेकाबू होने लगी। पुलिस को भीड़ को काबू करणे के लिए इतनी मशक्कत करणी पड़ी कि पथराव और लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई। इस प्रोग्राम में सपना चौधरी का डांस देखने के लिए करीब एक लाख रुपए के टिकट बिके थे। पथराव और लाठीचार्ज में दो लोग घायल हो गए। हंगामा बढ़ता देख सपना चौधरी को बीच में ही अपना प्रोग्राम रोकना पड़ा और वो लौट आईं।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications