VIDEO: सामने आया सपना चौधरी का नया लुक, देखने वालों के उड़े होश
गुलाबी रंग के सूट-सलवार में सपना चौधऱी के इस ऩए स्टाइल और लुक को पहली बार देखा गया।
नई दिल्ली। हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने डांस के दम पर धूम मचाने वाली मचाने वाली मशहूर रागिनी गायक और डांसर सपना चौधरी इन दिनों रिएलिटी शो बिग बॉस में धमाल मचाए हुए हैं। बिग बॉस में जाने के बावजूद सपना का जलवा बरकरार है। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं यूट्यूब पर भी उनके डांस वीडियो देखे जा रहे हैं। अब सपना चौधरी का एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका नया लुक सामने आया। उनके इस नए लुक को काफी पसंद किया गया।

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह एक समारोह का है। इस वीडियो में उनका एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। अपने ज्यादातर स्टेज शो में अक्सर चोटी रखने वाली सपना चौधरी ने इस डांस में बालों का जूड़ा बनाया हुआ है। गुलाबी रंग के सूट-सलवार में सपना चौधऱी के इस ऩए स्टाइल और लुक को पहली बार देखा गया। सपना के इस नए लुक को काफी पसंद किया गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट भी किए।
देखिए सपना चौधरी का वो नया लुक:-
गौरतलब है कि सपना चौधरी इन दिनों रिएलिटी शो बिग बॉस में हैं। वहां मॉडल और अभिनेत्री अर्शी खान से उनका झगड़ा सुर्खियों में है। बिग बॉस की शुरुआत से ही अर्शी खान से उनका झगड़ा कई बार हो चुका है। हाल ही में अर्शी खान से उनका झगड़ा इस हद तक पहुंच गया कि मामले में शिकायत तक दर्ज कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications