सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 से निकलने के बाद बताई सुसाइड करने की वजह

Recommended Video

    Bigg Boss 11: Sapna Chaudhary REVEALS DARK SECRETS of her life | FilmiBeat

    नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बिग बॉस-11 से निकलकर सालभर पहले अपने साथ हुए एक बड़े हादसे को लेकर बात की है। सपना ने सितंबर 2016 में सुसाइड की कोशिश की थी। सपना ने बताया है कि क्यों आखिर अपनी जान देने की स्थिति में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि लगातार शोषण की वजह से उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की थी। सपना ने कहा कि जिस तरह से उन्हें और उनकी मां को मानसिक तौर पर परेशान किया गया, उसने उनको तोड़कर रख दिया था।

    मैं डिप्रेशन मेंचली गई थी: सपना

    मैं डिप्रेशन मेंचली गई थी: सपना

    फरवरी 2016 में एक रागिनी में दलित समुदाय के अपमान को लेकर उन पर केस दर्ज हुआ था। चलते दो केस दर्ज हुए थे। इसके बाद उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। सपना ने बताया कि मुझे और मेरी मां को बहुत परेशान किया जा रहा था, जो मैं सह नहीं पा रही थी। किसी का स्पोर्ट नहीं था। मां बेहद दर्द से गुजर रही थी और मैं डिप्रेशन में चली गई थी। तब लगा कि मेरे पास अपनी जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में मैंने अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की।

    मुझे गलत लड़की भी कहा गया

    मुझे गलत लड़की भी कहा गया

    सपना चौधरी ने शो के बाद कहा कि मैं डांसर हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि लोग मुझे लेकर गलत टिप्पणी करते रहे हैं लेकिन इस शो में हर किसी ने मुझे सम्मान की नजर से देखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीनन इस शो में जाने का फायदा मिलेगा और आने वाले वक्त में उनके करियर के लिए ये बेहतर होगा।

    बिग-बॉस के किसी सदस्य से मेरा निजी टकराव नहीं: सपना

    बिग-बॉस के किसी सदस्य से मेरा निजी टकराव नहीं: सपना

    बिग-बॉस में अपने सफर को लेकर सपना ने कहा कि मैं खुश हूं। मैं बिग-बॉस के घर से अपने साथ बहुत सारी यादें लेकर जा रही हूं। मैं बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी लोगों से मुलाकात करना चाहती हूं। दिल में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हर कोई अपनी जगह पर सही है। सपना ने कहा कि बिग-बॉस के घर में हुई हिना से उनकी दोस्ती एक शानदार तोहफा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+