सपना बोली मैं खराब लड़की नहीं हूं, मां बोली- अब से नाइट शो बंद

Recommended Video

    Bigg Boss 11: Sapna Chaudhary will not do NIGHT SHOWS anymore says mother Neelam Chaudhary FilmiBeat

    नई दिल्ली। सपना चौधरी बिग बॉस-11 से बाहर हो गई हैं। हरियाणवी डांसर के तौर पर हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में मशहूर सपना ने शो से निकलने के बाद अपने पुराने अंदाज में कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने ना सिर्फ बिग-बॉस में अपने सफर को लेकर सवालों के जवाब दिए बल्कि अपने डांस करियर को लेकर भी अहम बातें कहीं। सपना के मां ने भी उनके डांस को लेकर कई बातें कही हैं।

    मैं खराब लड़की नहीं हूं

    मैं खराब लड़की नहीं हूं

    सपना चौधरी ने शो के बाद कहा कि मैं डांसर हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि लोग मुझे लेकर गलत टिप्पणी करते रहे हैं लेकिन इस शो में हर किसी ने मुझे सम्मान की नजर से देखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीनन इस शो में जाने का फायदा मिलेगा और आने वाले वक्त में उनके करियर के लिए ये बेहतर होगा।

    बिग-बॉस के किसी सदस्य से निजी टकराव नहीं

    बिग-बॉस के किसी सदस्य से निजी टकराव नहीं

    बिग-बॉस को अपने सफर को लेकर सपना ने कहा कि मैं मैं खुश हूं। मैं बिग-बॉस के घर से अपने साथ बहुत सारी यादें लेकर जा रही हूं। मैं बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी लोगों से मुलाकात करना चाहती हूं। दिल में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हर कोई अपनी जगह पर सही है। सपना ने कहा कि बिग-बॉस के घर में हुई हिना से उनकी दोस्ती एक शानदार तोहफा है।

    अब रात में शो नहीं करेंगी सपना!

    अब रात में शो नहीं करेंगी सपना!

    जब सपना शो से बाहर किए जाने के लिए नॉमिनेट हुई तो हमने सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने कहा था कि घर से बाहर आने के बाद सपना रात में कोई डांस प्रोग्राम नहीं करेंगी। नीलम चौधरी का कहना है कि सपना को डांस की बदौलत ही पहचान मिली है। वह बिग बॉस जीतने के बाद भी डांस करना नहीं छोड़ेगी। ऐसे में सपना डांस तो फिर से करेंगी लेकिन रात में शो करेंगी, इसको लेकर अब सवाल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+