भाजपा में शामिल होने के बाद सपना चौधरी ने अरविंद केजरीवाल को लेकर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। जानी मानी हस्तियों में शामिल सपना चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ अपने लिए काम कर रहे हैं, वह लोगों के लिए काम नहीं कर रहे हैं। सपना ने कहा कि केजरीवाल को लगता है कि वह राजा हैं और हर कोई उनका बच्चा। उन्हें लगता है कि लोगों को इस बात को समझ नहीं पाएंगे कि वह क्या कर रहे हैं। वह सिर्फ अपने लिए काम कर रहे हैं, लोगों के लिए नहीं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सपना ने कहा कि वह पार्टी के लिए कुछ भी करेंगी।

sapna chaudhary

जब सपना से पूछा गया कि वह दिल्ली या हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी तो उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोग उनके दिल के करीब हैं, हर कोई मेरे लिए बराबर है। बता दें कि इस वर्ष हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि दिल्ली में अगले वर्ष चुनाव होने हैं। गौर करने वाली बात है कि सपना हरियाणवी गायिका एवं डॉसर हैं, उन्होंने रविवार को भाजपा का दामन थामा है। इस दौरान दिल्ली यूनिट के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सपना चौधरी ने जमकर तारीफ की और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल खड़ा करना गलत है। जब लोगों को लगता है कि उन्हें पर्याप्त लोकप्रियता नहीं मिल रही है तो वह अवार्ड वापसी जैसे काम करते हैं। अगर आप कुछ अच्छा करना चाहते हैं, तो आप ओल्ड एज होम जाइए, या अनाथालय जाइए। मुझे नहीं लगता है कि किसी भी व्यक्ति को अच्छा काम करने के लिए कोई सीट , टैग, या चुनाव में जीत चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+