सावधान: संता-बंता कहीं अब आपको जेल ना पहुंचा दे?

नई दिल्ली। हम में शायद ही कोई ऐसा होगा जो कि 'संता-बंता' के नाम से अंजान होगा। हमारी जिंदगी में सांसों की तरह से शामिल हुआ यह करेक्टर पूरे देश में जरूरत से ज्यादा लोकप्रिय है लेकिन शायद अब आपको पेट पकड़कर हंसाने वाला यह करेक्टर मुसीबत में डाल सकता है।

Read: बैन होने से पहले संता-बंता के मजेदार चुटकुले

दरअसल सु्प्रीम कोर्ट में महिला वकील हरविन्दर चौधरी की ने यह याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि संता-बंता का नाम चुटकुलों में शामिल करने का मतलब है कि सिख समुदाय का मजाक बनाना, उनका अपमान करना और उन्हें कमतर आंकना इसलिए इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगानी चाहिए।

संता-बंता पर मजाक यानी सिख समुदाय का मजाक

जिस पर न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति वी गोपाल गौड़ा सुनवाई करते हुए कहा है कि सिख समुदाय अपने जबर्दस्त हास्यबोध के लिये जाना जाता है और वे भी ऐसे चुटकुलों का आनंद लेते हैं। आपने खुशवंत सिंह के चुटकुले देखे होंगे। यह सिर्फ मनोरंजन है। आप इसे क्यों रोकना चाहते हैं। आपना मुकदमा अच्छी तरह तैयार कीजिये, हम आपको सुनेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

महिला वकील हरविन्दर चौधरी ने कहा कि उन्हें कई बार इन जोक्स के लिए काफी शर्मिंदा होना पड़ता है इसलिए ही अब सिख समुदाय के बच्चे अपने नाम के आगे कौर या सिंह नहीं लगाना चाहते हैं इसलिए मैंने याचिका दायर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+