संत रामपाल समर्थकों ने चलायी गोलियां, सीएम ने बुलाई आपात बैठक
हिसार। पिछले कई दिनों से संत रामपाल के आश्रम के बाहर भारी संख्या में जुटे सुरक्षाबल पर उनके समर्थकों ने आश्रम के भीतर से गोलियां चलाना शुरु कर दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में आंशू के गोले दागे है। बड़ी बात यह है कि आश्रम के भीतर से आंशू गैस के गोले, पेट्रोल बम और पत्थरबाजी की जा रही है। वहीं पुलिस ने भी हालात पर काबू पाने के जवाबी कार्यवाही शुरु कर दी है।

पुलिस और संत रामपाल समर्थकों के बीच झड़प की वजह से कई लोग घायल हो गये हैं। संत रामपाल के समर्थकों ने आश्रम के भीतर से पुलिस पर पथराव करना भी शुरु कर दिया है। जिसके चलते वहां मौजूद लोगों को काफी चोट आयी है। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने वहां मौजूद उपद्रवियों पर लाठी भांजी है।
आश्रम के बाहर के हालात बेहद खराब हो गए हैं, वहीं समर्थक भी काफी हिंसक होते जा रहे हैं। आश्रम की दीवार गिराने के लिए पुलिस ने बुलडोजर और जेसीबी मशीनें मंगाई है। माना जा रहा है कि आश्रम की दीवार गिराकर आज किसी भी हाल में पुलिस रामपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का मन बना चुकी है।
गौरतलब है कि संत रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस उनके आश्रम के बाहर मौजूद है। लेकिन भारी संख्या में मौजूद रामपाल के समर्थकों की वजह से पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
संत रामपाल पर हत्या सहित कई अन्य आरोप है। वहीं संत रामपाल को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश नहीं करने की वजह से कोर्ट ने हरियाणा सरकार को भी फटकार लगायी थी।












Click it and Unblock the Notifications