बैतूल में भी बन रहा था संत रामपाल के अय्याशी का अड्डा 'आश्रम'

बैतूल। हरियाणा के हिसार जिले में स्थित सतलोक आश्रम में हुई हिंसक घटना के बाद 'संत' रामपाल की गिरफ्तारी के कारण मध्य प्रदेश के बैतूल में बन रहे आश्रम का निर्माण कार्य थम गया है और उनके समर्थक भूमिगत हो गए हैं। आश्रम में इन दिनों सन्नाटा पसरा है। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर उड़दन गांव के समीप 70 एकड़ क्षेत्र में बाबा रामपाल के आश्रम का निर्माण इधर कुछ वर्षो से चल रहा है। इस आश्रम परिसर में एक विशाल शेड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस शेड में 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है।

Sant Rampal had plans to expand his sect throughout the country

इसके अलावा परिसर में दो तालाब बने हैं, फिल्टर प्लांट लगा है और कई पक्के निर्माण हो चुके हैं। आश्रम निर्माण पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। उड़दन के रहने वाले कमलाकांत आर्य ने बताया कि में बाबा रामपाल के निर्माणाधीन आश्रम में उनके कुछ समर्थक रहते थे। रोजाना आश्रम परिसर में बाबा के सत्संग-प्रवचनों की रिकार्डिग बजाई जाती थी। बाबा की गिरफ्तारी के बाद से आश्रम में सारी गतिविधियां थम गई हैं और हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि बाबा रामपाल का निर्माणाधीन आश्रम है, जिसमें अब किसी तरह का न तो निर्माण हो रहा है और न ही किसी तरह की गतिविधि हो रही है। आश्रम पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+