'झूठ झूठ झूठ... महाराष्ट्र और शिवसेना लड़ते रहेंगे' , ED की कार्रवाई पर संजय राउत का ट्वीट

नई दिल्ली, 31 जुलाई: पात्रा चॉल घोटाले की जांच करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित घर पहुंची है। ईडी की टीम राउत को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। राउत के खिलाफ 1034 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच चल रही है। इस कार्रवाई करे लेकर संजय राउत ने ट्वीट करते हुए कहा, "महाराष्ट्र और शिवसेना लड़ते रहेंगे"। बता दें, पात्रा चॉल मामले में ईडी ने कई बार समन भेजा, लेकिन राउत ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इससे पहले 27 जुलाई को ईडी ने पूछताछ के लिए संजय राउत को समन भेजा था, लेकिन तब उन्होंने पेशी से छूट मांगी थी। 1 जुलाई को ईडी संजय से 10 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।

Recommended Video

    Sanjay Raut ED Custody: शिकंजे में फंसे संजय राउत | Sanjay Raut Arrested | वनइंडिया हिंदी *Politics
    Sanjay Raut tweeted False action false evidence I have nothing to do with any scam

    संजय राउत ने कहा- मर भी जाऊं, मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा...

    ईडी की कार्रवाई को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा, "महाराष्ट्र और शिवसेना लड़ते रहेंगे"। संजय राउत ने आगे कहा, ''झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत...मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा..मैं मर भी जाऊं, मैं आत्मसमर्पण नहीं करूंगा...मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है।'' उधर, प्रवर्तन निदेशालय की तलाशी के दौरान शिवसेना कार्यकर्ता संजय राउत के आवास के बाहर जमा हो गए हैं।

    बता दें, ईडी, मुंबई की पात्रा चॉल के पुनर्विकास से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की संलिप्तता की जांच कर रही है। अप्रैल में ईडी ने इस केस के सिलसिले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके 2 सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली थी। संजय राउत से इस मामले में बीते 1 जुलाई को पूछताछ की गई थी। जांच अधिकारियों ने करीब 10 घंटे की पूछताछ में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की आपराधिक धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था।

    'CBI और ED स्वतंत्र काम करती है, इससे राजनीति का कोई लेना देना नहीं'

    संजय राउत के मुंबई आवास पर ईडी के छापे पर औरंगाबाद में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि सीबीआई और ईडी स्वतंत्र काम करती है। इससे राजनीति का कोई लेना देना नहीं है। ऐसी कार्रवाई केवल आज नहीं हुई है। लालू प्रसाद यादव पर भी हुई थी जब हमारी सरकार नहीं थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+