'किसान आंदोलन के पीछे चीन-पाक का हाथ', तो तुरंत सर्जिकल स्ट्राइक करें रक्षा मंत्री- संजय राउत
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बुधवार को कहा था कि किसानों के आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है।
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ जहां हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी भी जमकर हो रही है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के उस बयान को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसानों के आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। संजय राउत ने गुरुवार को इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है तो फिर रक्षा मंत्री को तुरंत इन दोनों देशों के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए।

Recommended Video
संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर एक केंद्रीय मंत्री को इस बात की जानकारी है कि किसानों के आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है तो फिर रक्षा मंत्री को इन दोनों देशों के ऊपर तुरंत एक सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और तीनों सेनाओं के अध्यक्षों को इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए।'
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने क्या कहा था
इसस पहले केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने बुधवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दिल्ली में चल रहा आंदोलन किसानों का नहीं हैं। बल्कि, इस आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब रावसाहेब दानवे ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी हाल ही में दिए गए अपने एक बयान को लेकर दानवे घिर चुके हैं। दरअसल विधान परिषद चुनाव के दौरान रावसाहेब दानवे ने कहा था कि अगले दो से तीन महीनों के भीतर महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन जाएगी। दानवे ने कहा कि भाजपा केवल विधान परिषद के चुनावों के खत्म होने का इंतजार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications