'सुना है कि, मोदी जी चीन-मणिपुर पर चर्चा करना चाहते हैं', संजय राउत ने संसद के विषेश सत्र पर कही ये बात

Sanjay Raut News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 18 से 22 सितंबर तक संसद का विषेश सत्र बुलाए जाने पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।

संजय राउत ने कहा, ''सुनने में आया है कि मोदी जी चीन और मणिपुर पर चर्चा करना चाहते हैं। विषेश सत्र पर विपक्ष की मांग है कि चीन और मणिपुर पर चर्चा करें, हम उसका स्वागत करेंगे।"

Sanjay Raut News

संजय राउत ने 18 से 22 सितंबर तक होने वाले संसद के विशेष सत्र की जरूरत पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ये कदम धोखा देने वाला है। संजय राउत ने कहा, "विशेष सत्र बुलाने की क्या जरूरत है, और वह भी हमारे गणपति उत्सव के समय? यह गणपति जी के साथ धोखा और सिर्फ धोखा है।"

संजय राउत ने कहा, "जब नियमित सत्र चल रहा होता है, तो प्रधानमंत्री कभी कार्यवाही में शामिल नहीं होते हैं। और अब स्पेशल सत्र रखा है।''

संजय राउत ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले केंद्र के कदम वर्तमान में मुंबई में चल रही इंडिया ब्लॉक की बैठक से ध्यान हटाने की कोशिश थी।

संजय राउत ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की बैठक का उद्देश्य सभी सहयोगियों को शामिल करना और सभी मुद्दों पर आम सहमति की दिशा में काम करना था। उन्होंने कहा, "एक मुख्य समन्वय समिति, अनुसंधान समिति, अभियान और एजेंडा समिति और घोषणापत्र समिति के गठन की संभावना है।"

इसके अलावा संजय राउत ने 'वन नेशन, एक इलेक्शन' को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया, "इस देश में एक भ्रष्ट चुनाव आयोग काम कर रहा है।"

संजय राउत ने कहा, "जब तक भ्रष्ट चुनाव आयोग है, तब तक कोई निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता। वन नेशन वन इलेक्शन सिर्फ एक नया फंडा है। आप डरे हुए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+