क्या आदित्य ठाकरे को बनाया जाएगा मंत्री? संजय राउत ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। ठाकरे परिवार का कोई सदस्य पहली बार मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। उद्धव ठाकरे को महा विकास अघाड़ी का नेता चुना गया है। वहीं, खबर आ रही है कि आदित्य ठाकरे को कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाएगा। शिवसेना नेता संजय राउत से भी मीडियाकर्मियों ने इसको लेकर सवाल किया।

इसपर संजय राउत ने कहा कि किसी को मंत्रिमंडल में शामिल करना या न करना मुख्यमंत्री का निर्णय है। उद्धव ठाकरे अब केवल अपने पिता ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री हैं, वह इसपर उचित निर्णय लेंगे। वहीं, अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने को लेकर संजय राउत ने कहा, 'मुझे नहीं पता, यह एनसीपी का मामला है। शरद पवार 'महा विकास अघाड़ी' (शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा) के वरिष्ठ नेता हैं। अजित पवार को या उनकी पार्टी में किसी और को क्या पद दिया जाना चाहिए, यह उनके द्वारा तय किया जाएगा।'
गुरुवार को सुबह सूत्रों के हवाले से खबर आई कि एनसीपी की तरफ से अजित पवार डिप्टी सीएम हो सकते हैं, लेकिन वे आज शपथ नहीं लेंगे। देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद की शपथ लेने के दौरान भी अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। तब उन्होंने एनसीपी विधायकों के समर्थन का पत्र बीजेपी को दिया था, जिसके बाद उनको सरकार बनाने का न्योता मिला था।
Sanjay Raut, Shiv Sena on being asked if Aaditya Thackeray will be given a ministerial post: To include someone in the cabinet or not is the decision of Chief Minister. Uddhav Thackeray ji is now not only his father but the Chief Minister, he will take the decision. #Maharashtra https://t.co/NCQG49atT6
— ANI (@ANI) November 28, 2019
इसके पहले, बुधवार शाम वाईबी चव्हाण सेंटर एनसीपी-कांग्रेस-शिवेसना की चार घंटे से बैठक हुई। इस बैठक में अगली सरकार में मंत्रीमंडल का बंटवारे पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद मीडिया में डिप्टी सीएम और स्पीकर के बंटवारे को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि कांग्रेस से स्पीकर होगा और डिप्टी सीएम और डिप्टी स्पीकर एनसीपी से होंगे। वहीं, बताया जा रहा है कि तीनों पार्टियों की ओर दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications