इमरान खान के भारत-पाक की बातचीत में आरएसएस को अड़चन बताने पर भड़के संजय राउत, कही ये बात

इमरान खान के भारत-पाक की बातचीत में आरएसएस को अड़चन बताने पर भड़के संजय राउत, कही ये बात

मुंबई, 17 जुलाई: शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने भारत-पाक के बीच बातचीत में आरएसएस की विचारधारा को अड़चन बताया है। राउत ने शनिवार को कहा कि पूरा देश इस विचारधारा को मानता है कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है। आरएसएस की विचारधारा भी इससे अलग नहीं है, वो भी जम्मू-कश्मीर को भारत का मानता है। यही पूरे देश के लोगों की भावना है।

Recommended Video

    India-Pakistan के रिश्तों को लेकर Imran Khan ने RSS पर क्यों साधा निशाना? | वनइंडिया हिंदी
    Sanjay Raut

    शिवसेना सांसद ने ये भी कहा कि इमरान खान पाकिस्तान के पीएम हैं और उनको भारत के प्रधानमंत्री से बात करनी है। आरएसएस एक संगठन है और बात दो देशों में होगी। ऐसे में ये कहना है अजीब है कि आरएसएस की वजह बातचीत नहीं हो रही है। राउत ने पाकिस्तान को आतंक को पनाह देने वाला मुल्क भी बताया है। उन्होंने कहा कि पाक खुद आतंक को पाल रहा है और भारत को बातचीत ना करने वाला कहता है।

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी इमरान खान की टिप्पणी पर एतराज जताया है और कहा है कि बातचीत इसलिए रुकी हुई है क्योंकि इमरान खान सरकार आतंकवादियों को बचा रही है। जब तक इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार मुंबई में आतंकवादियों को भेजने वालों को सुरक्षा देती रहेगी, बातचीत रुकी रहेगी और दोनों देशों के बीच अविश्वास बना रहेगा।

    इमरान खान ने क्या कहा है

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में मध्य और दक्षिण एशियाई देशों के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। शुक्रवार को यहां मीडिया ने उनसे सवाल किया था कि क्या भारत के साथ बात और आतंकवाद एक साथ चल सकता है? इस पर जवाब देते हुए इमरान खान ने कहा कि हम बातचीत के हक में हैं। भारत से भी कह रहे हैं कि बातचीत से ही मसले हल होंगे लेकिन आरएसएस की आइडियोलॉजी रास्ते में आड़े आ रही है। आरएसएस की आइडियोलॉजी के चलते दोनों मुल्कों में बात नहीं हो पा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+