लेटर विवाद के बीच राहुल गांधी को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए पिछले काफी समय से पार्टी के भीतर तकरार चल रही है। हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी पार्टी को नया अध्यक्ष नहीं मिल सका और अगले अध्यक्ष के चुनाव तक सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बने रहने को कहा गया, जिसपर सोनिया गांधी ने अपनी सहमति दे दी है। पार्टी के भीतर एक खेमा चाहता है कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान सौंपी जाए। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस व एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चला रही शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए इंतजार करने की वजह से कांग्रेस पार्टी और भी निर्रथक कर देगी।

sanjay raut

शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में संजय राउत ने 23 कांग्रेस नेताओं द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर कहा है कि कांग्रेस के भीतर संकट फिलहाल खत्म हो गया है, लेकिन आखिर कितने समय तक कांग्रेस राहुल गांधी का इंतजार कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिन 23 नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा है वो पार्टी के अध्यक्ष बन सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ेंगे और कांग्रेस के अध्यक्ष पद को नहीं संभालेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कुर्सी को ज्यादा महत्व दे रहे हैं, पार्टी को नहीं।

सामना के संपादकीय में लिखा कि एक समय था जब मुसलमान और दलित कांग्रेस को वोट देते थे, लेकिन क्षेत्रीय दलों के उत्थान के बाद यह वोट बैंक पार्टी से छिटक गया और कांग्रेस ने इसे वापस लाने के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ नरेंद्र मोदी की आलोचना करने से वोट नहीं मिलेंगे। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के भीतर ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की मांग की थी ताकि पार्टी को फिर से मजबूती प्रदान की जा सके। इस पत्र को लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+