कई बदलाव के साथ 25 जनवरी को रिलीज होगी भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पद्मावत'
नई दिल्ली। आखिरकार संकट के बादल छंट ही गए और संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पद्मावति'अब कुछ बदलाव के साथ 25 जनवरी को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज होना था लेकिन इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने बवाल कर दिया था, जिसके बाद फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। 'मुंबई मिरर' की खबर के मुताबिक फिल्म में 5 बड़े संशोधन किए गए हैं, जिसके बाद फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में संशोधन सेंसर बोर्ड के पैनल के कहने पर किया गया है, इस पैनल में इतिहासकार भी शामिल थे।

पहला संशोधन
फिल्म की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर आएग जिसमें यह बताया जाएगा कि फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों की सत्यता का दावा नहीं करती है। दूसरा चेंज फिल्म का नाम 'पद्मावति' ना होकर अब 'पद्मावत' होगा।

फिल्म के फेमस गाने 'घूमर' में बदलाव
तीसरा चेंज फिल्म के फेमस गाने 'घूमर' में हुआ है और चौथा चेंज ऐतिहासिक स्थलों में बदलाव किया गया है और पांचवा अहम बदलाव है फिल्म के बीच में भी एक डिस्क्लेमर आएगा कि ये फिल्म सती प्रथा का समर्थन नहीं करती है।

संजय लीला भंसाली
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली ने 700 सौ साल पुरानी एक कहानी पर फिल्म बनाई है, फिल्म में लीड रोल दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने निभाया है। शाहिद ने फिल्म में महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में हैं।

करणी सेना
फिल्म के प्रोमो देखकर करणी सेना को लगा कि फिल्म में पद्मावती और खिलजी के प्रेम प्रसंग को दिखाया गया है, जिस पर राजपूत समाज और करणी सेना भड़क गए और फिल्म का विरोध कर रहे हैं, जबकि फिल्ममेकर्स ने सारे दावों को झूठा करार दिया है लेकिन विरोध रूकने का नाम नहीं ले रहा है, अब देखते हैं कि फिल्म की रिलीज डेट तय होने पर करणी सेना का अगला कदम क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications