बिजनेसमैन संजय कपूर को जान से मारने की धमकी, बीवी करिश्मा को बताया कारण

नई दिल्ली। देश के जाने-माने बिजनेसमैन और बॉलीवुड सुंदरी करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके मांग की है कि उनका और उनकी पत्नी के तलाक का केस मुंबई कोर्ट से दिल्ली कोर्ट में शिफ्ट कर दें क्योंकि मुंबई में उनकी जान का खतरा है। उन्हें अंडरवर्ल्ड से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है ऐसे में हर सुनवाई में उनका मुंबई जाना उनके लिए खतरे का सबब बन सकता है।

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी से मिली जान से मारने की धमकी

संजय कपूर ने अपनी अर्जी में लिखा है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी से जान से मारने की धमकी मिल रही है क्योंकि वो नहीं चाहता कि मैं बीवी करिश्मा से तलाक लूं इसलिए जब से उन्होंने मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है तब से ही उन्हें धमकी मिल रही है। संजय की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार लिया है और वो उसने इस मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

करिश्मा बिजनेसमेन संजय की सेकंड वाइफ, शादी से हैं दो बच्चे

गौरतलब है कि अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी की थी। करिश्मा बिजनेसमेन संजय की दूसरी पत्नी हैं और इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन दोनों में बनी नहीं और साल 2012 में दोनों अलग हो गये। करिश्मा इस समय मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं। दोनों के बीच अब बच्चों की कस्टडी को लेकर झगड़ा चल रहा है इसलिए फैमिली कोर्ट के चक्कर दोनों लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+