ना मैंने संजय दत्त को एके47 दिया था और ना ही उनसे कारतूस लिए थे: अबू सलेम
नई दिल्ली। एक बार फिर से गैंगस्टर अबू सलेम अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं, खबर है कि उसने टाडा अदालत के सामने अपने बयान में इस बात से इनकार किया कि उसने वर्ष 1993 मुंबई विस्फोटों से पहले बॉलीवुड ऐक्टर संजय दत्त के घर जाकर उन्हें दो एके47 और कारतूस दिये थे।
गौरतलब है कि मुंबई धमाकों में प्रयोग हुए असलहों को अपने घर में पनाह देने के कारण ही संजय दत्त जेल में सजा काट रहे हैं, उनके घर से एके47 बरामद हुई थी। अबू सलेम ने कहा कि दोनों ही आरोप जो संजय दत्त पर लगे हैं वो गलत हैं, ना तो मैंने उन्हें हथियार दिये थे और ना ही मैं कभी किसी साथी के साथ उनके घर असलहे लेने के लिए गया था।
गौरतलब है कि अबू सलेम ने यह बातें सीपीसी की धारा 313 के तहत कही है जिसमें आरोपी एक याचिका द्वार दर्ज की जाती है औप अपने स जुड़े आरोपों पर बयान देता है। मालूम हो कि मुंबई ब्लास्ट के लिए याकूब मेमन, टाइगर मेमन समेत 100 लोगों को दोषी ठहराया था, जिसमें से याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications