संजय कपूर की बेटी शनाया ने ब्लैक ड्रेस में बोल्ड अंदाज में दिए पोज, तस्वीरें वायरल
संजय कपूर की बेटी शनाया ने ब्लैक ड्रेस में बोल्ड अंदाज में दिए पोज, तस्वीरें वायरल
मुंबई, अप्रैल 12: एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपना इंस्टा अकाउंट पब्लिक किया था। जिसके बाद से वो लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। ये तस्वीरें और वीडियो फैंस को काफी पसंद आती हैं और ये वायरल होती रहती हैं। इस बार शनाया अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ब्लैक स्विम सूट में तस्वीरें शेयर की हैं। जो वायरल हो रही हैं।

शनाया का लुक आ रहा फैंस को पसंद
शनाया ने उनकी ब्लैक एंड व्हाइट मोनोकोनी लुक में दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ही तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। शनाया इनमें काफी स्टाइलिश अंदाज में स्विमसूट के चेकर्ड पैटर्न कोट हाथों में डाले दिख रही हैं। शनाया की इन तस्वीरों पर फैंस उनकी ड्रेस की तो तारीफ कर ही रहे हैं। साथ ही उनकी फिटनेस को भी सराह रहे हैं।

डांस से बटोरी थी सुर्खी
शनाया कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्ट्रक्टर संजना मुथरेजा के साथ बेली डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शनाया फर्श पर संजना के साथ काफी अच्छा बेली डांस कर रही हैं। शनाया कपूर के बेली डांस को भी सोशल यूजर्स ने काफी पसंद किया है।

शनाया को करण जौहर की फिल्म से करेंगी डेब्यू
शनाया की जल्दी ही फिल्मों में एंट्री होने वाली है। बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं शनाया कपूर को करण जौहर लॉन्च करने जा रहे हैं। शनाया फिल्मों से हालांकि पहले ही जुड़ चुकी हैं। वो अपनी बहन जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकीं हैं। हाल ही में करण जौहर ने उनको लॉन्च करने का ऐलान किया है। शनाया अपनी पहली फिल्म धर्मा प्रॉडक्शंस के साथ इस साल जुलाई में शुरू करने जा रही हैं। शनाया के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर संजय कपूर का कहना है कि शनाया के लिए धर्मा प्रॉडक्शंस से बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी।
ये भी पढ़ें- सायंतनी घोष बोलीं- ब्रेस्ट साइज पर महिलाएं भी करती हैं कमेंट, मुझे कही गई थी भद्दी बात












Click it and Unblock the Notifications