सायंतनी घोष बोलीं- ब्रेस्ट साइज पर महिलाएं भी करती हैं कमेंट, मुझे कही गई थी भद्दी बात

मुंबई, अप्रैल 12: टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें किसी ब्रेस्ट पर कमेंट को लेकर कई बातें कही गई हैं। एक यूजर के उनकी ब्रा साइज पूछने पर उन्होंने इस पर लंबी पोस्ट लिखी है। जो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसकी खूब तारीफ भी हो रही है। इस पोस्ट के चलते चर्चा में आईं सायंतनी ने कहा है कि ब्रेस्ट या इसी तरह से दूसरे तरह के कमेंट के लिए सिर्फ पुरुषों को दोष नहीं दिया जा सकता है।

महिलाएं भी करती हैं ब्रेस्ट पर कमेंट

महिलाएं भी करती हैं ब्रेस्ट पर कमेंट

सायंतनी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि महिलाओं से भी अक्सर शरीर पर फब्ती सुनने को मिल जाती है। उन्होंने कहा, जब मैं 17-18 साल की थी तो कोलकाता में मॉडलिंग की शुरुआत कर रही थी। एक मॉडल को हमेशा लंबा, पतला और फिट होना जरूरी माना जाता रहा है, मैं तब थोड़ी भारी थी। इसी दौरान एक महिला मेरे पास आई और मेरे ब्रेस्ट को लेकर बहुत खराब कमेंट किया। मैं साफ कहूंगी कि ऐसी बहुत सी महिलाए हैं, जो हमें अपने शरीर के बारे में बुरा महसूस कराती हैं। इनमें से बहुत सारे मुद्दे हमारी कंडीशनिंग और मानसिकता से उपजे हैं जिन्हें बदलने की जरूरत है।

ब्रेस्ट पर सवाल को लेकर भड़की थीं सायंतनी

ब्रेस्ट पर सवाल को लेकर भड़की थीं सायंतनी

सायंतनी घोष ने एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा कि महिलाओं के ब्रेस्ट पर हमेशा बातें क्यों की जाती है। आखिर क्यों लड़कियों को ही हमेशा कपड़ों पर ध्यान देना पड़ता है, लोगों की ऐसी सोच के कारण किस ड्रेस में वो फिट आयेंगी ये सोचना पड़ता है, लड़कों के प्राइवेट पार्ट का साइज तो नहीं पूछा जाता। तो फिर लड़कियों की तरफ इस घटिया मानसिकता का अंत किया जाना चाहिए। सायंतनी ने कहा है कि कई बार आप ऐसे लोगों को इग्नोर करने आगे बढ़ जाते हैं लेकिन आखिर कब तक ये सब होता रहेगा।

टीवी पर कई सीरियल में दिख चुकी हैं सायंतनी

टीवी पर कई सीरियल में दिख चुकी हैं सायंतनी

सायंतनी टीवी का काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने 2002 में कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके अलावा घर एक सपना, नागिन-4 ससुराल सिमर का और नामकरण जैसे शो में भी उन्होंने काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+