करिश्मा का दर्द, कहा बात-बात पर पीटते थे संजय, मेकअप से छिपाती थी चोट
नयी दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर के बीच दहेज केस अब प्रताड़ना के केस का रुप लेता जा रहा है। करिश्मा ने अपने पति संजय कपूर और सास रानी कपूर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। करिश्मा ने अपने पति संजय पर आरोप लगाते हुए कहा है कि संजय उनके साथ मारपीट करते थे। दहेज उत्पीड़न: करिश्मा ने पति संजय और सास के खिलाफ की FIR

करिश्मा के अनुसार उनके 4 महीने की बेटे के तबियत खराब थी, जिसकी वजह से वो अपने पति संजय के साथ नहीं जा सकी। इस बात से नाराज संजय अकेले ही इंग्लैंड चले गए। उन्हें अपने बेटे की तबियत से कोई लेना-देना नहीं था। बेटे के बजाए उनके लिए गोल्फ खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण था।
करिश्मा ने संजय और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि प्रेग्नेंसी की वजह से जब वो संजय की लाई ड्रेस नहीं पहन पाई तो संजय ने अपनी मां को उन्हें थप्पड़ मारने को कहा। करिश्मा के आरोप के मुताबिक संजय अक्सर करिश्मा से दुर्व्यवहार करते थे, मारपीट भी करते थे। उन्हें अपने चोट के निशान छुपाने के लिए मेकअप का सहारा लिया। करिश्मा के मुताबिक ना तो रणधीर कपूर इस शादी से खुश थे और ना ही उनकी मां बबीता। रणधीर उन्हें अय्याश मानते है। करिश्मा ने पति से अपने बच्चों की कस्टडी मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications