कांग्रेस पार्टी के नेताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए संजय झा ने गाया ये मशहूर गीत, विरोधी भी हो गए मुरीद

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा,रविवार को कुछ बदले-बदले अंदाज में नजर आए,हमेशा न्यूज चैनलों की डिबेट में बेहद आक्रामक दिखने वाले संजय झा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो कल अपलोड किया है, जिसमें वो पार्टी के प्रवक्ता के रूप में नहीं बल्कि एक गायक के किरदार में नजर आ रहे हैं, उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं के लिए गाना गाया और उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने गाया मशहूर गीत

कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने गाया मशहूर गीत

उनकी सुरीली आवाज के सभी कायल हो गए यहां तक कि राजनीतिक विरोध भूल बीजेपी के नेता ने भी उनकी तारीफ की है। संजय झा ने सुनील दत्त पर 'हमराज' फिल्म में फिल्माया गया गाना 'ना मुंह छुपा के जियो' गाकर अपनी पार्टी के लोगों को संदेश दिया है कि नाकामी से निराश या हताश ना हो, क्योंकि कल हमारा है। आपको बता दें कि इस सुपरहिट गीत को मशहूर गायक महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज दी थी।

संजय झा का वीडियो वायरल

उन्होंने गाने के साथ ट्वीट किया, 'इस रविवार मैंने कुछ अलग करने की कोशिश की, एक नया गाना गाकर। यह मेरे कांग्रेस के बेहतरीन सहयोगियों के लिए है, जो बहुत हताश नजर आते हैं। मुस्कराओ दोस्तों!'उनके 2.15 मिनट के विडियो सॉन्ग को लोगों ने खूब पसंद किया और आम से लेकर खास सभी लोगों ने जमकर तारीफ की।

विरोधी भी हो गए मुरीद

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजिंद्र पाल सिंह बग्गा ने लिखा, 'राजनीतिक मतभेद हटा दें तो आप अच्छा गाते हैं।' संजय ने इसके जवाब में लिखा, 'सराहना के लिए शुक्रिया तेजिंदर। निश्चित रूप से हम अलग विचारधारा के हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे बीच अच्छी बातचीत नहीं हो सकती।

संजय झा की तारीफ कर रहे हैं लोग

यही नहीं लोगों ने भी संजय झा के गाने की तारीफ करते हुए उनके काम का सराहना की है, संजय झा का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+