आसानी से मिट जा रही है वोटिंग स्याही, कांग्रेस नेता ने वीडियो डाल दिखाया सबूत
मुंबई। कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रवक्ता संजय झा ने सोमवार को दावा किया कि उनकी उंगली पर लगाई गई वोटिंग स्याही आसानी से नेल पॉलिश रिमूवर से हट गई। संजय झा ने इस घटना का डेमो दिखाते हुए एक वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है। झा ने वीडियो में अपनी उंगली को दिखाया, जिसमें स्याही नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, 'नेल पॉलिश रिमूवर लागते ही स्याही आसानी से गायब हो गई, ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं हुआ है। उनका कहना है कि, अमिट स्याही का दावा करने वाले चुनाव आयोग को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। झा ने सोमवार को मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मतदान किया।

नेल पॉलिश रिमूवर स्याही आसानी से साफ हो गई
संजय झा ने अपनी उंगुली पर प्रयोग करने के बाद ट्वीट किए वीडियो में कहा, 'मतदान करने के बाद जब मैं आया तो मैंने अपने कुछ दोस्तों से सुना कि उंगली पर लगी स्याही को आसानी से मिटाया जा सकता है। मुझे यकीन नहीं हुआ मैंने अपनी उंगली पर लगी स्याही को नेल पॉलिश रिमूवर लगाकर हटाने की कोशिश की। बड़ी आसानी से मेरी उंगली साफ हो गई। आप देख सकते हैं इस पर कोई भी निशान नहीं है। मैं पूरी ईमानदारी के साथ कह रहा हूं बड़ी आसानी से स्याही को हटा दिया। मुझे लगता है चुनाव आयोग को इस संबंध में अपना पक्ष रखना चाहिए।'
दो दर्जन से अधिक अन्य देशों को भारत देता है यह स्याही
बता दें कि, इस स्याही की आपूर्ति मैसूर पेंट्स और वार्निश लिमिटेड द्वारा की जाती है। कंपनी कथित तौर पर भारत के सभी स्थानीय, राज्य और संसदीय चुनावों में सप्लाई करने के अलावा दो दर्जन से अधिक अन्य देशों को स्याही प्रदान करती है। स्याही की विशेषता यह है कि यह कुछ 10 दिनों तक बनी रहती है और फिर फीकी पड़ने लगती है। ऐसा माना जाता है कि इसमें सिल्वर नाइट्रेट शामिल होता है।

मुंबई की सभी 6 सीटों पर आज हो रहा है मतदान
आपको मालूम होगा कि, अपना वोट डाल चुके लोगों की पहचान के लिए चुनाव आयोग द्वारा उंगली में वॉयलेट (बैंगनी) रंग की स्याही लगा दी जाती है, ताकि कोई भी फर्जी मतदान ना कर सके। यह स्याही तर्जनी (अंगूठे के पास) अंगुली पर लगाई जाती है। मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान हो रहे हैं। शहर में छह संसदीय सीटें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण पर मतदान जारी है।
अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
-
Air India की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का बीच हवा में इंजन हुआ खराब, ‘PAN PAN’ कॉल ने बचाई 47 यात्रियों की जान -
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mumbai Airport Fire: एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B में लगी अचानक आग, मचा हडकंप, उड़ानें और इंटरनेट हुआ ठप -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
Mumbai PNG Connections: मार्च में 50 हजार घरों तक पहुंचा पीएनजी गैस कनेक्शन, फरवरी के मुकाबले 3 गुना बढ़ोतरी -
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: US-ईरान के सीजफायर के बाद चांदी हुई 3212 रु महंगी, मुंबई में क्या है रेट? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications