संजय झा ने अटल बिहारी वाजपेई को बताया सबसे कमजोर पीएम

atal bihari vajpayee
नई दिल्‍ली। अभी कुछ ही दिन पहले अपनी वेबसाइट पर पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के नेता अटल बिहारी वाजपेई की तारीफ करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अब अपने सुर बदल लिए हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगातार होते हमलों के बाद अब कांग्रेस पार्टी बीजेपी की ही तर्ज पर अटल बिहारी वाजपेई को सबसे कमजोर पीएम के रूप में करार दे रही है।

सोमवार को माइक्रो ब्‍लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी के नेता संजय झा ने लिखा, 'सबसे कमजोर प्रधानमंत्री थे अटल बिहारी वाजपेयी, जो गुजरात दंगों के बाद मोदी को सीएम के पद से हटाना चाहते थे पर पार्टी के सामने झुक गए।' इस ट्वीट के बाद संजय झा ने कुछ और ट्वीट किए।

संजय ने करगिल का जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि वाजपेयी के रूप में भारत को सबसे कमजोर प्रधानमंत्री मिला जिन्होंने करगिल में हुए धोखे के बावजूद परवेज मुशर्रफ का रेड कार्पेट स्वागत किया।' संजय झा ने आगे लिखा कि कमजोर पीएम वाजपेयी ने करगिल में पचास जवानों की शहादत को दरकिनार कर तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ को गले लगाया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+