शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से फिर मिले संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में पिछले 80 दिनों से धरना जारी है। जिसके चलते नोएडा और गुरुग्राम को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद है। रास्ता खुलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन वार्ताकार नियुक्त किया है। मंगलवार को एक बार फिर संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन शाहीन बाग पहुंचे और धरना कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात की।

प्रदर्शनकारियों से बात करते हुए साधना रामचंद्रन ने कहा कि, हमें शाहीन बाग पर गर्व है। इन घटनाओं के बीच भी यहां शांति है। हम आभारी हैं। जो जो आपने कहा हमने सप्रीम कोर्ट तक पहुंचा दिया है। यह दूसरा चरण हम मान रहे हैं और कोर्ट ने हमें बोला है कि हम बात जारी रखें। उम्मीद है कि आप लोग सोचें, दिल और दिमाग का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि, आप लोग भी जानते हैं कि हाल ही में जिस तरह से शहर का माहौल खराब हुआ वो बातचीत के लिए सही नहीं थी। आइए हम एक बार फिर संवाद शुरू करते हैं।
वहीं संजय हेगड़े ने कहा कि, हम हिंदुस्तानी मिलकर इस समस्या का रास्ता निकालेंगे। उन्होंने कहा कि सभी तरह की लड़ाइयां अदालत तक नहीं जानी चाहिए। कुछ मामले इस तरह के होते हैं जिसका समाधान नागरिक खुद ब खुद निकाल सकते हैं। हमें यह देखना होगा कि बीच का रास्ता कैसे निकले। आप लोग लिखित में हमें समाधान दे दीजिए हम कोर्ट को सौंप देंगे। हम किसी तरह का फैसला मानने के लिए आप पर दबाव नहीं बनाएंगे। हम यहां सरकार के नुमाइंदे नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यहां आए है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications