बेबी बंप के साथ सानिया मिर्जा ने शेयर की अपनी तस्वीरें, प्रेग्नेंसी में छाया स्टाइल

नई दिल्ली। भारत की आन-बान शान सानिया मिर्जा इन दिनों अपने जीवन के उस दौर में हैं, जहां से एक महिला संपूर्ण होती है, जी हां आपने सही समझा सानिया इन दिनों गर्भवती हैं और उम्मीद के मुताबिक सानिया अपनी और क्रिकेटर शोएब मलिक की पहली संतान को अक्टूबर के महीने में जन्म देने वाली हैं। इस होने वाले बच्चे के लिए दोनों ही देश यानी भारत और पाकिस्तान में लोग दुआएं मांग रहे हैं।

बेबी बंप के साथ सानिया ने दिया पोज

आमतौर पर गर्भावस्था में महिलाएं चिड़चिड़ी, गुस्सैल हो जाती हैं लेकिन सानिया के साथ ऐसा नहीं है, वो अपने जीवन के इन अनमोल पलों का जमकर लुत्फ उठा रही हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण है सानिया के इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर हुई उनकी हालिया तस्वीरें, जिसमें वो बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और यकीन मानिए बेइतंहा खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सानिया मिर्जा का वजन इन दिनों काफी बढ़ गया है

फोटो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गर्भावस्था की वजह से सानिया मिर्जा का वजन इन दिनों काफी बढ़ गया है और अपनी शेयर की गई तस्वीरों में उन्होंने हर जगह अपने बंप पर हाथ रखा हुआ है।

वायरल हो रही हैं सानिया मिर्जा की तस्वीरें

सानिया का रूप इन दिनों एकदम से खिल गया है, लोगों ने उनकी फोटो पर अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सानिया ने एक बड़ा बयान दिया था।

स्वस्थ बेबी की ख्वाहिश सानिया को....

मायानगरी मुंबई में आयोजित महिलाओं के विकास और गर्ल चाइल्ड के इवेंट में पहुंची सानिया ने कहा था कि इन दिनों वह प्रेग्नेंट हैं, लोग उनके लिए लड़का हो ऐसी दुआ करते हैं, लेकिन वह कहती हैं कि लड़का होने की नहीं, बल्कि उनके लिए अगर कोई दुआ करनी है तो ऐसी करें कि उन्हें एक स्वस्थ बेबी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+