'RSS शुरू से ही आरक्षण का पक्षधर', कांग्रेस के बयान और Viral Video पर बोले मोहन भागवत
लोकसभा चुनाव के बीच आरक्षण को लेकर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीज आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। कर्नाटक में सिद्दारमैया सरकार पर आरक्षण विरोधी होने के पीएम मोदी के बयान के बाद बीजेपी को लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी ने इससे पहले कहा कि बीजेपी इस बार 400 पार का नारा इसलिए लेकर आई है, वो संविधान को आरएएस के मुताबिक बदलना चाहती है। वहीं अब संघ प्रमुख ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जब भी जरूरी हो, संविधान के अनुरूप आरक्षण के समर्थन में रहा है।
आरएसएस प्रमुख ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि समाज में भेदभाव अभी भी मौजूद है। ऐसे में संघ परिवार शुरू से ही आरक्षण का पक्षधर रहा है। उन्होंने कहा, "एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है कि आरएसएस आरक्षण के खिलाफ है और हम इसके बारे में बाहर नहीं बोल सकते। अब यह पूरी तरह से झूठ है। संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है।"

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने एससी/एसटी/बीसी/ओबीसी समुदायों के मिलने वाले आरक्षण को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आरएसएस की विचारधारा के अनुसार 2025 तक बीजेपी संविधान को बदलने के प्रयास में जुटी है।
संघ प्रमुख ने क्या कहा था?
बता दें कि संघ प्रमुख के भाषण का एक वीडियो है, वो वर्ष 2023 का है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में भी नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा था कि समाज में भेदभाव मौजूद है, भले ही वह दिखता न हो।
प्रमोद कृष्णम का पुराना वीडियो वायरल
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में वे (आचार्य प्रमोद कृष्णम) आरक्षण हटाने की बात करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रमोद कृष्णम ने कहा- वह वीडियो एक साल पुराना 24 सितंबर 2023 का है। भाषण भी आधा है, अब कांग्रेस के मैनेजर इस पर ट्वीट कर रहे हैं, बयान दे रहे हैं। मुझे बताया गया है कि राहुल गांधी ने भी इस बारे में कुछ कहा या लिखा है। वे इसे प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications