मंदिर के भीतर खून से लथपथ पड़ी थी लाश, नरबलि की घटना से सहम गए लोग

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में अंधश्रद्धा के चलते एक 50 वर्षीय पुरुष की बलि देने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। शिराला तहसील के शिरसी-शिवरवाडी रोड पर चक्रभैरवनाथ मंदिर के गर्भ में 50 वर्षीय पुरुष की लाश शनिवार की सुबह मिली। खून से लथपथ लाश को स्थानीय नागरिकों ने देखा। सिर के पीछे तेज धार हथियार से वार करके हत्या करने की पुष्टि हुई है। लाश के पास से नींबू, हल्दी-कुमकुम व पिन बरामद हुई हैं, पुलिस द्वारा नरबलि की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।

sangali Maharashtra Male sacrifice in temple basement

पुलिस द्वारा दी गई जानाकारी अनुसार शिरसी-शिवरवाडी रोड पर ढाई किमी की दूरी पर एक पहाड़ में चक्रभैरवनाथ का मंदिर है। यह परिसर काफी सुनसान रहता है। पिछले कुछ महीनों से इस मंदिर में मरम्मत का कार्य चल रहा है। शनिवार की सुबह 9 बजे के करीब मजदूर मंदिर में काम के लिए आए, तभी मजदूरों को मंदिर के गर्भ के पास एक अनजान व्यक्ति की लाश खून से लथपथ दिखाई दी। इस बात की जानकारी मजदूरों ने तुरंत गांव के निवासियों को दी।

मंदिर में हत्या होने की खबर आग की तरह फैली गई और मंदिर में लाश को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई। लाश के पास से नींबू, हल्दी-कुमकुम, पिन और पूजा का साम्रगी पाई गई है। साथ ही एक थैली भी बरामद हुई, जिसमें पूजा का सामान था। शाम के बाद मंदिर में कोई भी नहीं जाता है, इसी बात का फायदा उठाकर हमलावरों ने नरबलि के उद्देश्य से यह हत्या की है। मृतक की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। पंचनामा करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। गांव में यह चर्चा काफी जोरों पर है कि शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब से अमावस्या शुरु हो गई थी और शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब अमावस्या समाप्त हो गई। इसी वजह से अंधश्रद्धा के चलते चक्रभैरवनाथ मंदिर में यह बलि दी गई होगी। ऐसी चर्चा जोरों में चल रही है। इस घटना से मंदिर में आनेवाले भक्तों में भय का माहौल देखा जा सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+