दीवाली सरप्राइज़: सैनडिस्क लाया 512 जीबी का SD कार्ड पर कीमत है कुछ ज्यादा
नई दिल्ली। क्या अक्सर आप अपने फोन या डिवाइस में यह मैसेज देखते हैं ''सॉरी, नो मोर स्पेस एवेलेबल' तो यह चिंता जल्द ही खत्म होने जा रही है। दरअसल मेमोरी कार्ड बनाने वाली कंपनी सैनडिस्क ने 512 जीबी स्टोरेज क्षमता का एसडी कार्ड लॉन्च किया है।

यह अब तक का सबसे बड़ा डेटाबेस स्टोरेज़ माना जा रहा है। इस कार्ड को सैनडिस्क Extreme PRO SDXC UHS-I नाम दिया गया है। यह कार्ड आकार में डाक टिकट जितना है और इसकी कीमत 800 डॉलर यानी करीब 51 हजार रुपए तय की गई है।
कंपनी ने दावा किया है कि इस कार्ड पर तापमान, पानी, शॉक और एक्स-रे का असर नहीं होगा व यह अपने आप में अनूठा साबित होगा। सैनडिस्क ने 10 साल पहले सबसे पहला एसडी कार्ड बनाकर मिसाल पेश की थी।
इस कार्ड की क्षमता 512 एमबी थी व माना जा रहा है कि नए मेमोरी कार्ड की स्टोरेज क्षमता सबसे पहले लॉन्च हुए मेमोरी कार्ड से 1000 गुना ज्यादा होगी। यह कार्ड एसडी कार्ड की दुनिया में शीर्षतम माना जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications