'TMC नेता शाहजहां के लोग घर-घर जाकर सुंदर लड़की खोजते हैं और फिर...', संदेशखाली की महिलाओं का दर्द

Shahjahan Sheikh Sandeshkhali: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना जिले में कालिंदी नदी के किनारे बसा गांव 'संदेशखाली' पिछले कई दिनों से चर्चाओं में है। तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख और उसके दो सहयोगियों पर यहां की महिलाओं ने कथित अत्याचार और यौन उत्पीड़न के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

संदेशखाली गांव की महिलाओं ने शाहजहां शेख और उसके दो सहयोगियों शिव प्रसाद उर्फ शिबू हाजरा और उत्तम सर्दार पर जमीन हड़पने और महिलाओं के साथ अत्याचार और बलात्कार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।

Shahjahan Sheikh Sandeshkhali

Sandeshkhali: आइए जानें संदेशखाली गांव महिलाओं ने अपने बयान में क्या-क्या कहा?

  • मीडिया के सामने आकर संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती बताई है। आज-तक के मुताबिक आरोप लगाने वाली एक महिला ने बताया कि, ''टीएमसी नेता शाहजहां शेख के लोग गांव में घर-घर जाकर चेक करते हैं, इस दौरान उन्हें जब भी कोई सुंदर महिला या लड़की दिखती है तो उसे शाहजहां शेख के लोगों द्वारा अगवा कर लिया जाता है। फिर रातभर उसे पार्टी दफ्तर यहां अन्य जगहों पर ले जाकर यौन उत्पीड़न (रेप) किया जाता है और अगले दिन उसे घर के बाहर छोड़ दिया जाता है।''
  • एक अन्य महिला ने दावा किया है कि, गांव में दहशत इस कदर है कि शाम ढलने के बाद औरतें और लड़कियां घर से बाहर नहीं निकलती हैं। कई महिलाएं अपना दुख बताते-बताते मीडिया के सामने रोने लगी हैं।
Shahjahan Sheikh Sandeshkhali
  • एक अन्य महिला ने आरोप लगाया है कि कई महिलाओं को पार्टी की मीटिंग के नाम पर रात 12 बजे ऑफिस में बुलाया जाता है और यौन उत्पीड़न किया जाता है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?

  • राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल पुलिस की शाहजहां शेख के साथ मिली भगत है। पीड़ित महिलाओं से बातचीत के आधार पर महिला आयोग ने कहा है कि, जब भी महिलाएं इसका विरोध करती हैं तो पुलिस पीड़िताओं के पति को झूठे मामलों में गिरफ्तार करती है और परेशान करती है।
Shahjahan Sheikh Sandeshkhali
  • महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने कहा है कि यहां की महिलाओं की कहानी भयावह है। इन्होंने कहा कि महिलाएं इतने वक्त से डर से खामोश थीं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+