17 गाड़ियां, 14 एकड़ जमीन...जानें संदेशखाली के 'डॉन' शेख शाहजहां के पास कितनी संपति?

Sheikh Shahjahan Net worth: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शेख शाहजहां के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

ईडी ने जमीन हड़पने के आरोपों के संबंध में नया मामला दर्ज किया और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले में एक नई प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की, जो एक एफआईआर के बराबर है। इसके बाद से ही संदेशखाली के 'डॉन' शेख शाहजहां की संपति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Sheikh Shahjahan Net worth

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेख शाहजहां के पास करोड़ों की संपत्ति है। एक अनुमान के मुताबिक शेख शाहजहां के पास 5 से 10 करोड़ की संपत्ति है। शेख शाहजहां के पास 17 गाड़िया और 14 एकड़ जमीन है। इन जमीनों की कीमत वर्तमान में 2.5 करोड़ रुपये है। इलाके में उसकी गिनती रईस लोगों में होती है।

शेख शाहजहां कई बिजनेस भी करता है। जो फिलहाल जांच के दायरे में है। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार (22 फरवरी) को शेख शाहजहां से जुड़े पश्चिम बंगाल के एक कारोबारी के परिसर पर भी छापेमारी की है। हावड़ा में उनके आवास के साथ-साथ संदेशखाली में अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई।

संदेशखाली की महिलाओं ने लगाए शेख शाहजहां पर कई गंभीर आरोप

उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर संदेशखाली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है>

5 जनवरी 2024 को राशन घोटाले के सिलसिले में शेख शाहजहां परिसर की तलाशी लेने गए ईडी के अधिकारियों पर कथित तौर पर उससे जुड़ी भीड़ ने हमला कर दिया था, जिसके बाद से शेख शाहजहां फरार चल रहा है। फिलहाल एक महीने से वो अज्ञात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+