Video:'सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान की निंदा नहीं करूंगा....', ऐसा क्यों बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वह सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी की इसलिए निंदा नहीं करेंगे, क्योंकि ऐसा करके उन्होंने खुद को नकाब कर दिया है।

हालांकि, तमिलाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे के बयान को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को बुरी तरह से लपेटने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि सवाल तो ये है कि कांग्रेस अभी भी डीएमके के साथ गठबंधन में रहेगी?

himanta on udhayanidhi and sanatan dharma

Recommended Video

    'सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान की निंदा नहीं करूंगा....', ऐसा क्यों बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

    कार्ति चिदंबरम ने भी दिया था ऐसा ही बयान- सीएम हिमंत
    असम के सीएम ने कहा, 'हमने उस नेता का बयान देखा है और ऐसा ही बयान कांग्रेस पार्टी के एक सांसद कार्ति चिदंबरम की ओर से भी जारी किया गया था.... और कुछ समय पहले लगभग इसी तरह का एक बयान मिस्टर (मल्लिकार्जुन) खड़गे की ओर से भी जारी किया गया था....'

    उन्होंने अपने को खुद ही बेनकाब कर दिया है- स्टालिन पर बोले हिमंत
    सरमा ने आगे कहा है, 'मैं तमिलनाडु के मंत्री के बयान की निंदा नहीं करना चाहता, क्योंकि उन्होंने अपने को खुद ही बेनकाब कर दिया है। लेकिन, सवाल है कि क्या कांग्रेस पार्टी अभी भी डीएमके साथ गठबंधन में है?'

    यह राहुल गांधी की परीक्षा है- असम के मुख्यमंत्री
    असम के मुख्यमंत्री ने कहा है,'क्या कांग्रेस पार्टी कार्ति चिदंरम को निकालेगी या वे वहीं बने रहेंगे? इसलिए यह राहुल गांधी की परीक्षा है....उन्हें फैसला लेना है कि क्या वे सनातन धर्म का सम्मान करते हैं या नहीं? यह उनकी परीक्षा है....'

    'कि ये लोग हिंदू-विरोधी हैं....वे सनातन को पसंद नहीं करते....'
    बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि 'अगर वे (राहुल) कोई कार्रवाई नहीं करते या वे डीएमके के साथ गठबंधन नहीं तोड़ते तब लोगों को लगेगा....लोग पहले से ही मानते हैं और अब लोग इसकी पुष्टि कर लेंगे कि ये लोग हिंदू-विरोधी हैं....वे सनातन को पसंद नहीं करते....वे हिंदू धर्म को पसंद नहीं करते.....'

    'भारत में सनातन तबतक रहेगा, जबतक सूर्य और चांद रहेगा.....'
    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक हिंदू धर्म अच्छा है या नहीं इसकी बहस में वे उनके साथ नहीं पड़ेंगे। यह 5 हजार वर्षों से है 'और भारत में सनातन तबतक रहेगा, जबतक सूर्य और चांद रहेगा.....'

    उदयनिधि स्टालिन ने कहा क्या है?
    दरअसल, तमिलनाडु के मंत्री और सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा है कि सनातन धर्म डेंगू और मलेरिया की तरह है, जिसके विरोध भर से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसे जड़ से मिटा देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सनातन ने महिलाओं के साथ क्या किया? इसने उन महिलाओं को आग में धकेल (पूर्ववर्ती सती प्रथा) दिया, जिन्होंने अपने पतियों को गंवाया, इसने विधवाओं के सिर मुंडवाए और उन्हें सफेद साड़ियां पहनाईं। बाल विवाह भी होते थे....'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+