बॉलीवुड छोड़ मौलवी संग ब्याह रचाने वाली सना खान ने पहना लाल चूड़ा, दिखाई नुसरत जहां जैसी दिलेरी

बॉलीवुड छोड़ मौलवी संग ब्याह रचाने वाली सना खान ने पहना लाल चूड़ा, दिखाई नुसरत जहां जैसी दिलेरी

Sana Khan Laal Chooda Video Viral: कोरोना महामारी के दौरान 2020 बॉलीवुड में कई सेलेब्रेटी ने शादी करके अपने जीवन की नई शुरूआत की थी। इनमें से एक नाम एक्‍ट्रेस सना खान का भी शामिल है। उन्‍होंने बॉलीवुड और ऐक्‍टिंग को अलविदा करते हुए गुजरात के एक मौलवी से निकाल रचाकर अपने फैंस को चौका दिया था। सना खान निकाह के बाद सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं हाल ही में सना खान ने सोशल मीडिया पर हाथ में लाल चूड़ा पहन कर एक फोटो शेयर की है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं सना खान इस वीडियो में हाथ में लाल चूड़े के साथ काले रंग के बुर्के में नजर आ रही है। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। सना खान ने ये दिलेरी दिखाकर पश्चिम बंगाल की टीएमसी सांसद नुसरत जहां की याद दिला दी।

सना खान ने लाल चूड़े में शेयर की ये फाेटो

सना खान ने लाल चूड़े में शेयर की ये फाेटो

बता दे नवंबर माह में सना खान ने गुजरात के मौलवी मुफ्त सैयद अनस से निकाल पढ़वा लिया था जिसके बाद उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपने निकाह का वीडियो शेयर किया था जिसे देखकर उनके फैंस अचंभित हो गए थे। वहीं अब सना खान ने लाल चूड़े में ये फोटो शेयर कर सबको अचंभित कर दिया है। उन्‍होंने इस्‍लाम के नाम पर निकाह के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। इस फोटो और वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग निगेटिव कमेंट कर रहे हैं और वहीं कुछ लोग सपोर्ट कर रहे है। सना खान को लोग क्या कहेंगे इससे फर्क नहीं पड़ता है। सना खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ कई तस्‍वीरें और वीडियोज शेयर किए।

सना खान के चूड़ा पहनने पर लोग कर रहे आपत्तिजनक कॉमेंट्स

सना खान के चूड़ा पहनने पर लोग कर रहे आपत्तिजनक कॉमेंट्स

इंस्टाग्राम पर सना खान ने अपना एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया जिसमें उनके मेहंदी रचे हाथों में लाल रंग का चूड़ा नजर आ रहा है। काले रंग का बुर्का पहने सना की सिर्फ आंखें दिख रही हैं। अब इस पर कुछ लोग आपत्तिजनक कॉमेंट्स कर रहे हैं और लाल चूड़ा पहनने के कारण उन्‍हें ट्रोल कर रहे हैं। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी महिला पर इस तरह कॉमेंट्स किए गए हों।

सना खान से पहले नुसर जहां भी हो चुकी हैं ट्रोल

सना खान से पहले नुसर जहां भी हो चुकी हैं ट्रोल

बता दें इससे पहले बंगाली फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस और पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां भी अपनी शादी के बाद अचानक लाल जोड़े में और हाथ में लाल चूड़ा पहने हुए संसद पहुंची थी। जिसके बाद वो जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थी। तब नुसरत ने कहा था कि लोग ध्‍यान खीचने के लिए ऐसे कमेंट करते हें इससे उन्‍हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। नुसरत जहां तो चुनाव जीतने के बाद पहली बार वेस्‍टर्न ड्रेस पहनकर संसद गई थी तब लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करते हुए संसद में भारतीय परिधान पहनने की मशविरा दिया था। वहीं अब सना खान ने भी मौलवी से शादी करके लाल चूड़ा पहन कर दिलेरी दिखाई है जिसके बाद वो जमकर ट्रोल हो रही हैं।

सना खान ने वीडियो शेयर कर दी ये नसीहत

सना खान ने वीडियो शेयर कर दी ये नसीहत

सना खान ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें सना खान ये बोल रही कि है कि आप जरूरत के वक्त हर किसी के काम आते हैं, लेकिन आपकी जरूरत में कोई मददगार नहीं बनता है। ऐसे में निराश होना लाजिमी है। लेकिन सना खान के पास इसका जवाब है। सना खान ने आगे कहा कि कभी-कभी हम सिर्फ इसलिए निराश हो जाते हैं क्योंकि हमारी मुश्किल की घड़ी में कोई मददगार नहीं होता है। हालांकि, हम निष्पक्ष भाव से दूसरों की मदद करते रहे हैं। लेकिन, समझना जरूरी है कि किसी की मदद करने के बाद हमें उससे अपनी मुसीबत में बदले की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

https://www.filmibeat.com/photos/neha-malik-hot-pics-67290.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+