Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शौहर मुफ्ती अनस को मोटी लगने लगी हैं सना खान, एक्ट्रेस बोलीं- गोलू-मोलू हो गई हूं, देखें Video

शौहर मुफ्ती अनस को मोटी लगने लगी हैं सना खान, एक्ट्रेस बोलीं- गोलू-मोलू हो गई हूं, देखें Video

Sana Khan News: बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह चकीं एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) शादी के बाद अपने वीडियो और फोजोज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। सना खान ने शादी अक्टूबर 2020 में गुजरात के मुफ्ती अनस सैयद (Mufti Anas Sayied) से की थी। शादी के बाद से सना खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी शादी और पति के बारे में बात करते हुए वीडियो शेयक करती रहती हैं। हाल ही में सना खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सना खान ने ये बता रही हैं कि उनके पति मुफ्ती अनस सैयद और उनकी मां को लगता है कि वो शादी के बाद मोटी हो गई हैं। वीडियो में सना खान कह रही हैं कि वह अपने पति को मोटी लगने लगी हैं। वीडियो में सना खान ड्राइव करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में सना खान को ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट हिजाब पहने देखा जा सकता है।

sana khan

सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''मेरे पति और मां को लगता है कि मैं शादी के 3 महीने बाद ही मोटी हो गई हूं। मुझे भी यही लगता है कि मुझे वर्कआउट करना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि मुझे लगने लगा है कि मैं मोटी हो गई हूं। मेरे पति को भी लगता है कि मैं पहले से मोटी हो गई हूं। यही नहीं मेरी मां को भी ऐसा ही लगता है। मेरी मां को लगता है कि मेरे दोनों गाल गुलाब जामुन की तरह हो गए हैं और मैं गोलू-मोलू हो गई हूं। वो हमेशा मुझे इस बात के लिए चिढ़ाती रहती हैं। जब भी मैं वीडियो कॉल में होती हूं तो वह मुझे मेरे वजन को लेकर चिढ़ाती हैं। यह बहुत ज्यादा सीरियस मैटर है... क्योंकि जो मां होती हैं, उन्हें कभी नहीं लगता कि उनके बच्चे मोटे हो रहे हैं। लेकिन सोचिए अगर मेरी मां को ऐसा लग रहा है तो मुझे इस मामले को जल्द से जल्द फिक्स करना पड़ेगा।''

वीडियो को शेयर कर सना खान ने लिखा है, कुछ को करना पड़ेगा लेकिन कब और कैसे करूं ये सवाल है। सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मेंहदी, हल्दी सेरेमनी और शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+