Sana Khan ने बताया क्यों किया मौलाना मुफ्ती अनस से निकाह, पूर्व एक्ट्रेस ने अपना नाम भी बदला

नई दिल्ली। पूर्व एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सना खान ने हाल ही में अपने निकाह की घोषणा कर हर किसी को हैरान कर दिया। सना ने गुजरात में मौलाना मुफ्ती अनस सईद के साथ निकाह किया है। सोशल मीडिया पर जश्न का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले सीढ़ियों से उतरता दिख रहा है। दोनों ने वीडियो में केक भी काटा है। सना सफेद रंग के गाउन में नजर आ रही हैं और अबाया से खुद को कवर किया हुआ है। सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

बताई निकाह करने की वजह

बताई निकाह करने की वजह

इस साल अक्टूबर महीने में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने वाली सना खान लाल रंग के लहंगा चोली में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'अल्लाह की खातिर एक-दूसरे को पसंद किया। अल्लाह की खातिर एक दूसरे से निकाह किया। अल्लाह हमें इस दुनिया में एक करके रखे। और हमें जनाह में फिर से मिलाए।' सना ने अपनी पोस्ट के अंत में अरबी में एक दुआ भी लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम में भी बदलाव कर लिया है। अब सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सईद सना खान कर लिया है।

पिछले महीने छोड़ा था बॉलीवुड

पिछले महीने छोड़ा था बॉलीवुड

पिछले महीने 8 अक्टूबर को सना खान ने एक पोस्ट लिखकर शोबिज की दुनिया को छोड़ने की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर एक लंबे पोस्ट में उन्होंने अपने प्रशंसकों को शुक्रिया कहते हुए एक सवाल किया था कि 'क्या इंसान का इस दुनिया में आने का मकसद सिर्फ ये है कि वो दौलत और शोहरत कमाए?'

अपनी पोस्ट में ही दिया था सवाल का जवाब

अपनी पोस्ट में ही दिया था सवाल का जवाब

इसका जवाब उन्होंने इसी पोस्ट में देते हुए लिखा कि 'सवाल का जवाब जब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि ये जिंदगी दरअसल मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो तब होगी जब बंदा अपने पैदा करने वाले के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए, बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे... इसलिए मैं आज ये ऐलान करती हूं कि आज से मैं अपनी शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुक्म पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।'

कई फिल्मों और सीरीज में आईं नजर

कई फिल्मों और सीरीज में आईं नजर

सना खान ने साल 2005 में फिल्म 'यही है हाई सोसायटी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो बॉम्बे टू गोवा, धन धना धन गोल, हल्ला बोल, जय हो, वजह तुम हो जैसी फिल्मों में नजर आईं। कुछ दिन पहले सना खान वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में भी नजर आई थीं। हिंदी फिल्मों के अलावा सना ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+