सना खान के अतीत के बारे पोस्ट किए गए नेगेटिव Video तो एक्ट्रेस ने कहा- 'किसी को डिप्रेशन में मत डालो...'

सना खान के अतीत के बारे पोस्ट किए गए नेगेटिव Video तो एक्ट्रेस ने कहा- 'किसी को डिप्रेशन में मत डालो...'

Bollywood News: Sana Khan Video on her past relationship: बॉलीवुड को अलविद कह चुकीं सना खान अपनी शादी के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना खान ने नवंबर 2020 में फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। लेकिन उसके पहले सना खान अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। हाल ही में सना खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को फटकार लगाई है। सना खान ने अपने इस पोस्ट में बताया एक यूजर ने उनके पिछले रिलेशनशिप को लेकर काफी नेगिटिव वीडियो पोस्ट किया है। जिसको देखकर वो बहुत दुखी हैं। सना खान ने अपने पोस्ट के कैप्शन में ये भी लिखा है कि किसी के साथ इतना भी मत कुछ करो कि वो डिप्रेशन में चला जाए।

sana khan

सना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "कुछ लोग मुझपर लंबे वक्त से नेगेटिव वीडियो बना रहे हैं। लेकिन मैं बहुत ही धैर्य से काम लिया। पर हाल ही में एक शख्स ने मेरे पास्ट के बारे में एक हाईलाइट वीडियो बनाया और मेरे बारे में बहुत ही अजीब-गरीब बातें की हैं। क्या आप यह नहीं जानते हैं कि सामने वाले व्यक्ति को उसकी गलती का एहसास दिलाना, जिससे पहले वो बदल चुका है। ये काफी गलत है। इस बात से मेरा दिल बहुत टूट गया है।''

इस पोस्ट के साथ सना खान ने कैप्शन में लिखा, ''मैं उस व्यक्ति का नाम नहीं बताना चाहती, क्योंकि मैं वो नहीं करना चाहती, जो उसने मेरे साथ किया है। लेकिन यह सब बहुत बुरा है। अगर आप किसी का सपोर्ट नहीं कर सकते हैं तो प्लीज शांत रहिए। किसी को डिप्रेशन में मत धकेलिए। ऐसे में भद्दे कमेंट करके, जिस शख्स को बार-बार उसके अतीत पर शर्मिंदगी महसूस हो। कई बार आप इन सब चीजों से आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन कुछ मेरे जैसे भी होते हैं। जो सोचते हैं काश मैं बीते हुए वक्त में वापस जाकर कुछ चीजों को बदला जा सकता। प्लीज लोगों के साथ अच्छे रहें और लोगों को समय के साथ बदलने दें।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+