अग्निपथ स्कीम के विरोध में उतरे किसान संगठन, 24 जून को करेंगे देशव्यापी प्रदर्शन
नई दिल्ली, 20 जून: देशभर में मोदी सरकार की अग्निपथ स्कीम का विरोध चल रहा है। इसको लेकर कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन भी हुए, लेकिन सरकार और सेना ने साफ कह दिया है कि तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्तियां अब इसी स्कीम के तहत की जाएंगी। इसके बाद सोमवार को कई संगठनों ने भारत बंद का भी आह्वान किया, लेकिन वो ज्यादा कामयाब नहीं दिखा। हालांकि अब युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है, जहां संयुक्त किसान मोर्चा ने इस स्कीम के विरोध का फैसला लिया है।
Recommended Video

किसान नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) 24 जून को केंद्र की अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। इसका निर्णय करनाल में हुई एसकेएम की समन्वय समिति की बैठक के दौरान हुआ। उन्होंने युवाओं, नागरिक समाज और राजनीतिक दलों के समर्थन का आग्रह भी किया है। टिकैत के मुताबिक ये प्रदर्शन जिला स्तर से लेकर तहसील मुख्यालयों पर किए जाएंगे।
पहले 30 जून को प्रदर्शन का था प्लान
आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन ने 30 जून को प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन मौजूदा वक्त में इस स्कीम का विरोध कर रहे युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस वजह से अब किसान यूनियन ने 30 जून की जगह 23 जून को प्रदर्शन का आह्वान किया है।
रक्षा मंत्रालय ने कही ये बात
रक्षा मंत्रालय और तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान रक्षा मंत्रालय में एडिश्नल सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि सभी युवा ये जान लें कि अब इसी योजना के तहत भर्ती की जाएगी। ऐसे में वो प्रदर्शन के चक्कर में ना पड़कर तैयारी करें। उन्होंने साफ कहा कि ये योजना वापस नहीं ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications