Sampark Kranti: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की खबर निकली झूठी, जांच में कुछ भी नहीं मिला
Bomb in Sampark Kranti Train: बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन से दिल्ली जा रही है बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में बम की कथित सूचना के बाद ट्रेन को चेकिंग के लिए रोकना पड़ा। कथित सूचना के बाद रेलवे अधिकारियों ओर यात्रियों को बीच हड़कंप में मच गया। ट्रेन को गोंडा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। पुलिस अधीक्षक गोंडा समेत सिविल पुलिस के 2 ASP, 1 CO समेत नगर कोतवाली पुलिस ने ट्रेन में डॉग स्क्वायड के साथ सर्चिंग की।
ढाई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
रेलवे की ओर से मिली जानकारी की अनुसार ट्रेन 7:32 पर आई और जांच के बाद 9:45 पर उसे रवाना किया गया। हालांकि ट्रेन में बम की सूचना अफवाह निकली। सर्च ऑपरेशन के बाद गोंडा से नई दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना की गई। दिल्ली कंट्रोल रूम को ट्रेन में बम की सूचना मिली थी। 2 घंटे से अधिक समय तक सर्च ऑपरेशन के बाद ट्रेन को गोंडा से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

सघन चेकिंग
ट्रेन की चेकिंग के दौरान गाड़ी में बैठे एक-एक यात्री को बाहर भेजकर एक-एक बोगी की चेकिंग की गई। बोगियों में डॉग स्क्वॉयड ने भी सर्च किया। अब दिल्ली कंट्रोल रूम सूचना देने वाले व्यक्ति और उसके नंबर की जांच कर रहा है।
तलाशी के दौरान ट्रेन में कुछ भी नहीं मिला
बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन की गोंडा रेलवे स्टेशन पर करीब तीन घंटे तक तलाशी ली गई। हालांकि चेकिंग के दौरान कुछ भी नहीं मिला। ट्रेन के अंदर बम होने के जानकारी फर्जी निकली।
फ्लाइट्स में बम की धमकियां
इस हफ्ते मंगलवार को एयरलाइंस कंपनियों के 100 से अधिक फ्लाइट्स में बम की धमकी मिली। पिछले 16 दिनों में 510 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को ऐसी धमकियां मिली हैं, जो बाद में अफवाह साबित हुईं। इनमें ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गयीं। सूत्रों का कहना है कि एयर इंडिया की करीब 36 उड़ानों, इंडिगो की करीब 35 उड़ानों और विस्तारा की 32 उड़ानों को धमकियां मिलीं।












Click it and Unblock the Notifications