समझौता ट्रेन ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट ने 13 पाकिस्तानी गवाहों को समन भेजा
समझौता ट्रेन ब्लास्ट मामले में एनआईए की अदालत ने पाकिस्तानी गवाहों को समन भेजकर उन्हें 4 जुलाई तक पंचकुला की अदालत में पेश होने को कहा है।
नई दिल्ली। साल 2007 के समझौता ट्रेन ब्लास्ट मामले में विशेष एनआईए अदालत ने 13 पाकिस्तानी गवाहों को समन भेजा है। एनआईए की विशेष अदालत ने इस मामले में 13 पाकिस्तानी गवाहों को समन भेजकर 4 जुलाई को पंचकुला की अदालत में पेश होने को कहा है।

कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सभी 13 पाकिस्तानी गवाहों को कोर्ट में पेश होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी गवाहों को 4 जुलाई तक पेश होने की जरूरत है।आपको बता दें कि आज इस ब्लास्ट मामले में सुनवाई करते हुए पंचकूला की विशेष NIA कोर्ट में ये आदेश दिया। आज हुई सुनवाई में मुख्य आरोपी असीमानन्द पेश नहीं हुए थे, जबकि बाकी के तीनों आरोपी कमल चौहान,राजेंद्र चौधरी और लोकेश शर्मा कोर्ट के सामने पेश हुए। इस मामले की अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी। 31 मार्च के बाद समझौता ब्लास्ट मामले में 4,5,6 जुलाई को पाकिस्तान गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 18 फरवरी 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली ट्रेन समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट किया गया था। विस्फोट हरियाणा के पानीपत जिले के पास हुई थी। इस विस्फोट में 68 व्यक्तियों की मौत हो गई थी । मारे गए लोगों में अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक थे।












Click it and Unblock the Notifications