पानी के अंदर इस एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में कराया फोटोशूट, तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

नई दिल्ली। एक्ट्रेस समीरा रेड्डी इस समय गर्भवती हैं और इस वक्त को खूब इंज्वॉय भी कर रही हैं। वे अपना बेबी बंप खूब फ्लॉन्ट कर रही हैं। वे अपने बेबी बंप के साथ शानदार फोटो शूट भी करा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ अंडरवाटर शूट कराया है जिसमें वे जबरदस्त दिख रही हैं। उन्होंने बिकिनी पहनी हुई है। गर्भ के नौवें महीने में अडरवाटर शूट जैसे चीज पहली बार किसी सेलिब्रिटी ने कराया है।

गर्व से कह सकती हूं कि फोटो पूरी तरह असली है

गर्व से कह सकती हूं कि फोटो पूरी तरह असली है

समीरा की इस तस्वीर को देखकर हो सकता है कि कई लोगों को ये फोटोशॉप और फिलटर की हुई लगे। ऐसे में समीरा ने कैपशन में साफ लिखा है कि मैं गर्व से कहती हूं कि ये तस्वीरें बिल्कुल वास्तविक हैं जिसमें किसी फिल्टर, किसी टचअप या किसी फोटोशॉप का प्रयोग नहीं किया गया है। बता दें कि समीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

'पूरी तरह से जाने देना और निडर हो जाना मुक्ति है'

एक अन्य अंडर वाटर फोटो में समीरा ने पिंक बिकिनी पहनी है और लेटी हुई सी मुद्रा में हैं। इस फोटो के कैप्शन में समीरा ने लिखा है- 'पूरी तरह से जाने देना और निडर हो जाना मुक्ति है'। बता दें कि समीरा प्रेग्नेंसी के समय बॉडीशेमिंग जैसे मुद्दों पर हमेशा से खुलकर बात करती रही हैं। साथ ही उनकी प्रेग्नेंट शरीर पर टिप्पणी करने वालों को करारा जवाब भी देती रही हैं।

'इस बार प्रेग्नेंसी में डर नहीं है'

कुछ समय पहले प्रेग्नेंसी को लेकर समीरा ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 'अब किसी तरह की कोई हिचक नहीं है। पहले बच्चे के दौरान मैं खुद को बहुत कवर करके बाहर निकलती थी, लेकिन अब वह झिझक नहीं रही। यह सब माइंडसेट से होता है। अब तो मैं ऐसा सोचती हूं, प्रेग्नेंट हूं तो क्या हुआ, मैं भी हॉट लग सकती हूं। समय के साथ लोगों की सोच में और चीजों को स्वीकारने में बदलाव आया है। आज लोग प्रेग्नेंट हीरोइन को जैसी है वैसे ही स्वीकार करते हैं।'

यह भी पढ़ें- बेबी बंप को लेकर ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक समीरा ने बिकिनी फोटोशूट कराकर दिया ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+