SC आयोग के अध्यक्ष से मिले समीर वानखेड़े, दस्तावेज सही पाए जाने पर मदद का आश्वासन

नई दिल्ली, 01 नवंबर: एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों के बाद से एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मु्श्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच सोमवार को उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला से मुलाकात की। एनसीएससी अध्यक्ष के मुताबिक अगर समीर वानखेड़े से संबंधित दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो आयोग जरूर उनके अधिकारों की रक्षा करेगा।

SC

Recommended Video

      Sameer Wankehede ने SC-ST आयोग को सौंपे दस्तावेज, आयोग की रिपोर्ट का इंतजार | वनइंडिया हिंदी

      मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सांपला ने कहा कि समीर वानखेड़े ने अपने साथ हो रहे अन्याय की बात को साझा किया है। उनको पहले भी डर था कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है, इस वजह से उनकी ओर से एक अर्जी भी आई थी। 19 अक्टूबर को ही आयोग ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भेजा था, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

      सांपला ने आगे कहा कि वानखेड़े मीडिया में चल रही खबरों से परेशान हैं और इसी वजह से उन्होंने आयोग के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वो एससी समुदाय से हैं और इसी आधार पर उन्होंने नौकरी पाई। उनके दस्तावेज आयोग को मिल चुके हैं। अगर वो जांच में सही पाए जाते हैं, तो उनका पूरा साथ दिया जाएगा। वहीं इस मुलाकात के बाद वानखेड़े ने कहा कि उन्होंने अपने सभी डाक्यूमेंट दे दिए हैं, जांच के बाद आयोग खुद मीडिया को बताएगा।

      नवाब मलिक ने लगाए ये आरोप
      नवाब मलिक का दावा है कि वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं, लेकिन उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनवाकर अनुसूचित जाति के कोटे से नौकरी ली। उन्होंने 25 अक्टूबर को समीर वानखेड़े का जन्म प्रमाण पत्र होने का दावा करते हुए एक तस्वीर भी ट्वीट की।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+