Same Sex Marriage Live: समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता के मुद्दे पर गुरुवार को फिर होगी सुनवाई

same sex marriage: समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिलने के मामले पर अहम फैसला आ सकता है। केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह का विरोध किया है।

supreme court

देश में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के मुद्दे पर दूसरे दिन भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने सुनवाई शुरू की थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया और कोर्ट से अपील की, कि इस मामले में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी पार्टी बनाया जाए। पढ़िए, समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के मुद्दे पर हो रही सुनवाई के सभी अपडेट।

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Apr 19, 2023, 4:48 PM IST

आज की सुनवाई पूुरी

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के मामले पर चल रही आज की सुनवाई हुई पूरी, गुरुवार को फिर होगी मामले पर सुनवाई
Apr 19, 2023, 3:18 PM IST

CJI बोले- आज ही खत्म करें दलीलें

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कृपया आज ही बहस को समाप्त करने की कोशिश करें। वहीं सिंघवी ने कहा सर माइलोर्ड थोड़ा समय चाहिए इसपर जस्टिस कौल ने कहा कि आपको इस कोर्ट का अनुभव है। इस देश में कहीं भी अनिश्चितकाल तक बहस नहीं चल सकती। दलीलें खत्म करने की सीमा आज ही है।
Apr 19, 2023, 3:14 PM IST

क्या सरकार सिर्फ एक तरह की शादियां चाहती है?: सिंघवी

सिंघवी ने दलील देते हुए कहा कि क्या सरकार देश में बस एक तरह की शादी चाहती है? फिर वह अंतर्रजातीय शादियों, अंतर्रधार्मिक शादियों के बारे में क्या विचार रखते हैं।
Apr 19, 2023, 3:13 PM IST

यह जेंडर नहीं बल्कि प्यार को शादी तक पहुंचाने का मुद्दा है: सिंघवी

अभिषेक मनुसिंघवी ने अपनी दलीलें शुरू करते हुए कहा कि समलैंगिक विवाह में इतने सारे पहलू शामिल हैं कि इसे हम इग्नोर नहीं कर सकते। यहां लिंग और पहचान की परवाह किए बिना दो लोगों के बीच के प्यार को शादी में बदलने के अधिकार की मांग है।
Apr 19, 2023, 3:04 PM IST

जस्टिस भट्ट ने रोहतगी की दलीलों पर उठाए सवाल

जस्टिस भट्ट ने रोहतगी की दलील पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ आप जेंडर समानता की बात करते हैं और एक तरफ आप महिला पुरुष में भेद की बात कर रहे हैं। आप चाहते क्या हैं? क्या आप सिर्फ उन बातों को महत्व दे रहे हैं जो सिर्फ आपके हक में हो?
Apr 19, 2023, 3:00 PM IST

पुरानी किताबों में भी समलैंगिक विवाह की चर्चा: मुकुल रोहतगी

समलैंगिक विवाह के पक्षधर वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह मामला तो प्राचीन काल का है। आप देख सकते हैं कि पुरानी पुस्तकों में इसकी चर्चा की गई है। खजुराहों के बारे में पढ़िए वहां भी इसकी चर्चा मिलेगी।
Apr 19, 2023, 2:51 PM IST

समाज एक दिन कानून को मान ही लेगा: मुकुल रोहतगी

समलैंगिक विवाह के पक्षधर याचिका कर्ता की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि समाज एक दिन कानून को मान ही लेता है। वह स्वीकार कर लेता है कि कानून क्या है? इसका सबसे बड़ा उदाहरण आप देख लीजिए विधवा पुनर्विवाह जिसे लोगों ने स्वीकार किया।
Apr 19, 2023, 11:38 AM IST

केंद्र सरकार ने दाखिल किया नया हलफनामा

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया नया हलफनामा, केंद्र ने मामले में की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी पार्टी बनाने की अपील
Apr 19, 2023, 11:38 AM IST

सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट में आज भी जारी है समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के मुद्दे पर सुनवाई
Apr 18, 2023, 6:48 PM IST

अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पेश किया पक्ष

कानूनी मान्यता देने की याचिकाकर्ताओं का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पेश किया।
Apr 18, 2023, 6:47 PM IST

केंद्र सरकार का पक्ष रखा

संविधान पीठ के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता केंद्र सरकार का पक्ष रखा।
Apr 18, 2023, 6:47 PM IST

आज की बहस पूरी

सुप्रीम कोर्ट में आज की बहस पूरी हो गई है और अब बुधवार को फिर से बहस होगी।
Apr 18, 2023, 1:57 PM IST

'शादी टूटी तो बच्चे का पिता कौन होगा'

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का विरोध करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा, 'मान लीजिए कि ये एक वैध शादी है और उन्होंने एक बच्चे को गोद लिया है, और मान लीजिए कि ये शादी टूट जाती है तो फिर क्या होगा? उस बच्चे का पिता कौन होगा?'
Apr 18, 2023, 1:51 PM IST

हमें हर व्यक्ति की स्वायत्तता में विश्वास: कपिल सिब्बल

जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की तरफ से पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, 'हम हर व्यक्ति की स्वायत्तता में विश्वास रखते हैं, मुझे लगता है कि लोग हर तरह के संबंध बनाने के हकदार हैं और समाज इसी तरफ जा भी रहा है'
Apr 18, 2023, 1:28 PM IST

सॉलिसिटर जनरल ने जताई याचिक पर आपत्ति

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने देश में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाली याचिका पर शुरूआती तौर पर आपत्ति जताई और सुप्रीम कोर्ट एक बार पिर इस बात को दोहराया कि केंद्र की याचिका पर पहले विचार किया जाए
Apr 18, 2023, 1:24 PM IST

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

सुनवाई के दौरान देश के चीफ जस्टिस ने कहा, 'बायोलॉजिकल पुरुष और स्त्री की पूर्ण अवधारणा जैसी कोई चीज नहीं है'
Apr 18, 2023, 1:21 PM IST

'ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षण के भी प्रावधान'

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, 'इस बात को पूरी तरह से स्पष्ट किया गया है कि ट्रांसजेंडर लोगों के साथ कोई भी भेदभाव नहीं करेगा, इसके अलावा ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षण के भी प्रावधान हैं'
Apr 18, 2023, 1:16 PM IST

एक्ट में कोई कानूनी कमी नहीं: SG तुषार मेहता

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा, 'ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों के संरक्षण के अधिनियम में किसी तरह की कोई कानूनी कमी नहीं है, और यहां सवाल केवल सामाजिक तौर पर कानूनी मंजूरी देने का नहीं है।'
Apr 18, 2023, 1:09 PM IST

सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज जारी है समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के मुद्दे पर सुनवाई, केंद्र सरकार ने कानूनी मान्यता देने का किया है विरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+