'राहुल के बोलने से पीएम की विश्वसनीयता पर कोई असर नहीं', बोले संबित पात्रा
Gautam Adani News: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पर अमेरिका ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस बीच, प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार में गौतम अडानी के साथ मिले हुए हैं।' राहुल गांधी के इन आरोपों पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है।
Recommended Video
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार 21 नवंबर को कहा,'आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और वहां सबसे ज्यादा लेनदेन अडानी ग्रुप से इन्होंने ही किया है।' इतना ही नहीं, संबित पात्रा ने कहा कि आज सुबह से ही हम मीडिया में एक कंपनी से जुड़ा मामला देख रहे हैं। उस कंपनी के खिलाफ अमेरिका में केस चल रहा है।

आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। हमारा स्पष्ट मानना है कि जहां तक कंपनी और उसके खिलाफ मामले का सवाल है, कंपनी एक बयान जारी करेगी और अपना बचाव खुद करेगी। कानून अपना काम करेगा। इतना ही नहीं, संबित पात्रा ने आगे कहा कि राहुल ने आज बार-बार कहा कि मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है।
अडानी के पीछे मोदी जी खड़े हैं, इसलिए उनकी विश्वसनीयता ग्लोबल स्तर पर समाप्त हो चुकी है। राहुल, मोदी की विश्वसनीयता समाप्त करने की चेष्ठा और कोशिश कोई आप पहली बार नहीं कर रहे हैं। 2002 से मोदी की विश्वसनीयता को समाप्त करने की कोशिश आप, आपकी माताश्री और आपकी पार्टी लगातार कर रही है।
हमारे देश से हजारों मील दूर दूसरे देश में आज सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) दिया जा रहा है। ये है मोदी की विश्वसनीयता... न 'मौत के सौदागर' से मोदी जी की विश्वसनीयता पर डेंट पड़ा और न ही 'चौकीदार चोर है' कहने से क्योंकि देश की जनता जानती है कि कौन विश्वसनीय है और किसकी विश्वसनीयता नहीं है।
क्या कहा था राहुल गांधी ने?
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका में अब यह बिल्कुल साफ हो चुका है कि अडानी ने अमेरिका और भारत दोनों के कानून को तोड़ा है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि अडानी अभी भी क्यों देश में आजाद घूम रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया, झारखंड के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। अडानी ने 2000 करोड़ का घोटाला किया, लेकिन फिर भी वह आजाद घूम रहे हैं। हम लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री अडानी को बचाने में लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications