संबित पात्रा ने केजरीवाल से पूछा- जिसके पिता पर हत्या-डकैती का आरोप, उसे पार्टी में क्यों लेते हैं?

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कांग्रेस और विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश में CAA को लेकर हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है, तो ये कहा जा सकता है कि ये तुष्टिकरण का 20-20 मैंच चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ये सब मिलकर, मुसलमानों को भड़काकर, हिंसा व आगजनी का माहौल बनाना चाहते हैं।

Sambit Patra said Shoaib Iqbal convicted in several cases and recently joined AAP

गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक शोएब इकबाल ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मुद्दे पर संबित पात्रा ने शोएब इकबाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शोएब इकबाल, जो कांग्रेस के नेता हैं, उनके बेटे मोहम्मद इकबाल ने कल अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर आप ज्वाइन की है। ये वही शोएब इकबाल हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल के रहने का स्थान सिर्फ जेल है।

संबित पात्रा आगे बताते हैं कि जो शोएब इकबाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डालना चाहते थे, जिस पर हत्या, डकैती जैसे गंभीर आरोप हैं, उनके बेटे को अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी में क्यों लेते हैं? ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी? संबित ने आगे कहा कि मोहम्मद इकबाल जो शोएब इकबाल का बेटा है और कॉउंसलर भी है ने CAA के प्रोटेस्ट के दौरान अपने भाषण में कहा कि ' ऐ नरेंद्र मोदी तू जिसका भी मोटा भाई होगा, तू सुन ले, इस जामा मस्जिद के चौक से हम तुझे कहते हैं कि हम गर्दन कटा लेंगे, लेकिन शरीयत में घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: जेएनयू हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस का खुलासा, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन जारी

संबित पात्रा ने आगे कहा कि अखिलेश यादव और यूपी विधानसभा में उनके LOP राम गोविन्द चौधरी कहते हैं कि हम जब सत्ता में आ जायेंगे तो जो लोग CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें भत्ता देंगे। आप आग लगाओ, गोली चलाओ और पेंशन पाओ, इससे ज्यादा भद्दा कुछ हो सकता है क्या? उन्होंने आगे कहा कि कल मालदा में कई बस जलाई गईं, पुलिस पर अटैक हुए। ममता बनर्जी कह रहीं हैं कि ये सब कांग्रेस और सीपीआई-एम ने किया है। ये सारे चचरे-ममरे भाई-बहन आज एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ममता बनर्जी आज केवल और केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+