Video: नारी शक्ति पर भाषण दे रहे संबित पात्रा से जब, मंत्री अकबर पर पूछा गया सवाल, कांग्रेस ने साधा निशाना
महिला सशक्तिकरण पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले संबित पात्रा हाल ही में एमजे अकबर के ऊपर बोलने से बचते दिखे। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हाल ही में निकाली गई यात्रा में जब उनसे एमजे अकबर को लेकर सवाल पूछा गया, तो वो इनसे बचते हुए आगे निकल गए।
Recommended Video

नई दिल्ली। महिला सशक्तिकरण पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले संबित पात्रा हाल ही में एमजे अकबर के ऊपर बोलने से बचते दिखे। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हाल ही में निकाली गई यात्रा में जब उनसे एमजे अकबर को लेकर सवाल पूछा गया, तो वो इनसे बचते हुए आगे निकल गए। भाजपा के राष्ट्री प्रवक्ता की इस चुप्पी पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। बता दें कि केंद्रीय विदेश मंत्री एमजे अकबर पर 10 से ज्यादा महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कुछ न बोलने पर कांग्रेस ने संबित पात्रा पर निशाना साधा है। हाल ही में महिला सशक्तिकरण को लेकर निकाली गई यात्रा में संबित पात्रा अकबर के सवालों से बचते नजर आए। यात्रा में संबित पात्रा ने नारी सशक्तिकरण पर खूब बातें की, लेकिन जैसे ही उनसे एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर बयान मांगा गया, तो वो वहां से चुपचाप आगे बढ़ने लगे। मीडिया ने उनसे पूछा कि महिला सशक्तिकरण पर बात हो रही है तो वो एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर क्या कहना चाहते हैं।
इस सवाल को सुनते ही संबित पात्रा चुप हो गए और वहां से निकलने लगे। मीडिया के कई बार पूछने पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अकबर पर उनकी इस चुप्पी को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने संबित पात्रा को लेकर लिखा, 'दौड़ा दौड़ा भागा-भागा सा, अपने नेताओं के दुष्कर्मों को छुपाता सा!'
केंद्रीय विदेश मंत्री एमजे अकबर पर #MeToo कैंपेन के तहत अब तक 10 से ज्यादा महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। अकबर पर लगे आरोपों के बाद से विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। इन आरोपों को झूठा बताते हुए अकबर ने सबसे पहले आरोप लगाने वालीं पत्रकार प्रिया रमाणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी किया है। अकबर ने प्रिया रमाणी के खिलाफ 97 वकीलों की पूरी फौज उतारी है।












Click it and Unblock the Notifications